1 अक्टूबर से हाईकोर्ट व निचली अदालतों के समय में होगा बदलाव

जम्मू। हाईकोर्ट व निचली अदालतों का समय पहली अक्टूबर से बदलेगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पहली अक्टूबर से अप्रैल 2019 तक हाईकोर्ट की जम्मू विंग का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक, श्रीनगर विंग का समय पहली नवंबर से अप्रैल 2019 तक सुबह साढ़े दस से शाम चार बजे तक रहेगा।

पहली अक्टूबर से अप्रैल 2019 तक जम्मू संभाग की निचली अदालतों का समय सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। इसमें दोपहर एक से डेढ़ बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। इनमें हालांकि भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोत, बनिहाल, गूल, उखराल व बनी की अदालतें शामिल नहीं होगी।

कश्मीर संभाग की निचली अदालतों का समय पहली नवंबर से अप्रैल 2019 तक सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा और दोपहर एक से डेढ़ बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। यही समय भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोत, बनिहाल, गूल, उखराल व बनी की अदालतों पर लागू होगा। 

Back to top button