केंद्रीय पर्यटन ने कहा- अयोध्या में भगवान राम का और कोलकाता-दिल्ली में बनेगा नेताजी का म्यूजियम

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने मंगलवार को जानकारी दी कि सरकार दिल्ली और कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संग्रहालय बनाएगी। जहां नेताजी से जुड़ी यादगार सामग्रियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती के इस महान स्वतंत्रता सेनानी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सरकार ने म्यूजियम बनाने का फैसला किया है। 

केंद्रीय पर्यटन ने कहा- अयोध्या में भगवान राम का और कोलकाता-दिल्ली में बनेगा नेताजी का म्यूजियमउन्होंने बताया कि नेताजी द्वारा गठित इंडियन नेशनल आर्मी का एक शानदार संग्रहालय दिल्ली में बनाया जाएगा। इसके लिए डीडीएसे जमीन की बात भी की जा चुकी है। इसके अलावा कोलकाता के पुराने राष्ट्रीय पुस्तकालय में संग्राहलय बनाने की योजना की जा रही है। कोलकाता के संग्रहालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अलावा रविंद्रनाथ टैगोर, बंकीम चंद्र चटोपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी से जुड़े एतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

केंद्रीय संस्कृति ने उत्तर प्रदेश में तीन म्यूजियम बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी में 3 संग्रहालयों का निर्माण किया जाएगा। महेश शर्मा के अनुसार अयोध्या में प्रभु राम का संग्रहालय, इलाहाबाद में कुंभ म्यूजियम और गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ का एक संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन संग्रहालय को बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

 
Back to top button