सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी की कार पर फेंकी स्याही, दिखाए काले झंडे

राजग के प्रति सवर्ण समुदाय का विरोध अब राज्य के हर कोने में दिखाई पड़ रहा है। शनिवार को सीतामढ़ी में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का विरोध किया। सुशील मोदी की कार पर स्याही फेंकी और काला झंडा दिखाया। बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा का शंखनाद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

सम्मेलन में भाग लेने के लिए जब सुशील मोदी सीतामढ़ी पहुंचे तो सवर्ण समुदाय ने उनकी कार पर स्याही फेंकी और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। विरोध प्रकट कर रहे लोग एससी-एसटी एक्ट को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी सुशील मोदी को दरभंगा में विरोध का सामना करना पड़ा था। 

अब तक बिहार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी चौबे, सांसद मनोज तिवारी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह और विजय सिन्हा को विरोध का सामना करना पड़ा है। 

Back to top button