कैंसर की तरह है मंदिर मुद्दा, मुसलमान भी राम के वंशज: केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर जरूर बनना चाहिए। यह मुद्दा कैंसर की दूसरी स्टेज की तरह है। क्योंकि राम मंदिर नहीं बना तो यह लाइलाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में हर कानून के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है। कैंसर की तरह है मंदिर मुद्दा, मुसलमान भी राम के वंशज: केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

उन्होंने कि भारत के मुसलमान भी राम के वशंज हैं। गौरतलब है कि राज्यमंत्री गिरिराज सिंह बागपत में जनसंख्या नियंत्रण कानून के संबंध में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली में कई जिलों से लोग पहुंचे। 

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बने तो हर समाज के लोग इससे लाभान्वित होंगे। फाउंडेशन के कार्यालय शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू होने की संभावना है।

निरंतर चार साल से संगठन देशभर में डीएम, विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सांसदों से भी प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन भेजे हैं। 125 सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए बागपत शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में आज जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली की गई। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, महासचिव धर्मेंद्र धामा, कपिल बंसल मौजूद रहे।

Back to top button