महालक्ष्मी की कृपा से आज से इन राशि वाले लोगों के शुरू हाेंगे धनवान बनने के दिन, जाने अपने सितारे

मेष- परिश्रम से अपनी बाधाओं को दूर कर सकते हैं। यात्रा लाभप्रद हो सकती है। कार्य के परिणाम उत्‍साह बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जरुरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

वृष- मित्रों की सलाह काम आ सकती है। बुजुर्ग और बच्‍चे आपको पसंद करेंगे। जमीन जायदाद में आया तनाव खत्‍म होगा। समाज में आपकी नई पहचान बनने वाली है।

मिथुन- सामाजिक स्‍तर पर आपको सम्‍मान मिल सकता है। व्‍यवसाय में नया अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्‍नति मिल सकती है। आय बढ़ि‍या रहेगी।

कर्क- प्राॅपर्टी के संबंध में कोई महत्‍वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह- कारोबार में नया प्रस्‍ताव मिल सकता है। भावनात्‍मक सहयोग देने से परिवार में नोक झोंक की स्थिति टल सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता।

14 सितंबर 2018 का राशिफल और पंचांग: गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन इस राशियों को होगा आर्थिक लाभ

कन्या- आर्थिक पक्ष उत्‍तम रहेगा। गृहस्‍थ जीवन सुख और समृद्धि की ओर बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों की बेला दस्‍तक दे सकती है। धन लाभ होगा।

तुला- राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कर्तव्‍यनिष्‍ठा का सम्‍मान मिलेगा। वित्‍तीय उन्‍नति के रास्‍ते खुलेंगे। शिक्षा संबंधी परेशानी दूर होगी। योजनाएं सफल।

वृश्चिक- यात्रा कष्‍टप्रद हो सकती है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऑफि‍स और कार्यस्‍थल पर अपमान की स्थिति बन सकती है। आर्थिक रुप से कमजोर रहेंगे।

धनु- कार्य की सफलता से विश्‍वास बढ़ेगा। नए लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। रिश्‍तेदार की मदद से कारोबार में तरक्‍की मिलेगी। आय उत्‍तम।

मकर- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ भ्रमण हो सकता है। कार्य में मन लगेगा। जीवन में उमंग और उत्‍साह रहेगा। मन में हर्ष।

कुंभ- विवाद पैदा ना होने दें आपके हित में अच्‍छा रहेगा। दांपत्‍य जीवन में फीकापन आ सकता है। मित्रों की सलाह से प्रॉपर्टी में नुकसान हो सकता है।

मीन- धार्मिक यात्रा तनाव कम कर देगी। साथी के साथ रोमांस आपको तरोताजा रखेगा। आप अपनी याेजनाओं पर काम कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल सुखद।

Back to top button