जयिये इस बाजार में, और खरीदिये अपनी मन पसंद दुल्हन

ये जानकर आपको ताज्जुब तो होगा ही कि दुल्हनें भी बिकती हैं। अभी तक आपने सुना होगा कि गुड़िया बिकती है। दुल्हन के लिबास में खिलौने मिलते हैं जिनसे बच्चे दूल्हा दुल्हन खेल खेलते हैं लेकिन सच में क्या हकीकत की दुल्हन भी बिक रही हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में एक साथ दुल्हनें होती हैं और उनकी खरीदफरोख्त होती है। बाकायदा दोनों और के परिवार इसमें शिरकत करते हैं और इसमें कोई जबर्दस्ती नहीं होती है। इस तरह की व्यवस्था सालों से चली आ रही है।जाईये इस बाजार में, और खरीदिये अपनी मन पसंद दुल्हन

दुल्हन मेला

जी हां, ऐसा होता है बुल्गारिया देश में। यहां दुल्हन बिक्री मेला लगता है। बाकायदा लोग अपने परिवार के साथ दुल्हन बेचने के लिए मेले में पहुंचते हैं। एक तरफ दुल्हनों की भरमार होती है तो दूसरी ओर दूल्हा अपने परिवार के साथ मेले में शिरकत करते हैं और दुलहन की तलाश शुरू होती है।

ये मेला बुल्गारिया के गरीब तबके की ओर से लगता है जिनके पास अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसा नहीं होता है और आर्थिक तंगी के कारण ये इस मेले में पहुंचते हैं। मेला साल में तीन बार लगता है। बुल्गारिया के स्टारा जागोर में लगने वाले इस मेले में दूल्हे के परिवार के बुजुर्ग दुल्हन की कीमत तय करते हैं और फिर सौदा पट जाने पर ये रकम दुल्हन के पिता को दे दी जाती है। इसके बाद दुल्हन लड़के के परिवार की हो जाती है और उसे वो अपनी बहू बना कर ले जाते हैं।

Back to top button