बंजी जंपिंग के हैं शौकीन, तो ये जगह हैं घूमने के लिए बेस्ट…

घूमने का शौक सभी को होता हैं और सभी अपने लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो उनके घूमने के मनमुताबिक हो। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अपने ट्रिप पर एडेंवचर करना पसंद होता हैं और वे अपना ट्रिप रोमांचक बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस एडेंवचर में कई लोग बंजी जंपिंग का आनंद लेना भी पसंद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने बंजी जंपिंग के जुनून की चाहत को पूरा कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

ऋषिकेश

ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जहां पर अधिकतर लोग घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। एक तो ये जगह दिल्ली के काफी पास है और यहां हर चीज पर खर्च भी सीमित मात्रा में होता है। ऋषिकेश के मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग की जगह है। यहां पर कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जहां से बंजी जंपिंग कराई जाती है। ये सतह से 83 मीटर ऊपर चोटी पर है। अगर आप यहां जाकर बंजी जंपिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक लोग के लिए 3550 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

बैंगलोर

वैसे तो बैंगलोर में लोग काम करने जाते हैं, क्योंकि यहां पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं। लेकिन यहां बंजी जंपिंग भी कराई जाती है, जहां लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, यहां क्रेन से भी जंप किया जाता है। हालांकि, ये बेहद खतरनाक होता है। इसके अलावा यहां कई प्लेटफार्म है, जहां 80 से लेकर 130 फीट की ऊंचाई से जंप कराई जाती है। इस जगह का नाम ओजोन एडवेंचर है। लोग इस जगह जाना काफी पसंद करते हैं।

लोनावला

जब भी बात बंजी जंपिंग की होती है, तो हर किसी को सुरक्षा की काफी रहती है और जो कि बिल्कुल सही भी है। ऐसे में लोनावला को सबसे सुरक्षित बंजी जंपिंग की जगह माना जाता है। इसके अलावा चिक्की और ट्रैकिंग के लिए भी लोनावला काफी प्रसिद्ध है। यहां जहां पर जंपिंग कराई जाती है, वो जगह 45 मीटर चोटी पर स्थित है और यहां पर एक लीप चार-पांच मिनट का होता है। यहां पर एक जंप करने का खर्च 1500 रुपये है, और दस साल से छोटे लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने की अनुमति नहीं है।

गोवा

बात जब गोवा की होती है तो मन में बीच, बीच पर बैठकर मौज-मस्ती, पार्टी आदि जैसे ख्याल आते हैं। लेकिन यहां ग्रेविटी जोन में एक बार बंजी जंपिंग करने का अपना ही मजा है, जिसे करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अंजुना बीच पर बंजी जंपिंग की ये जगह मौजूद है। यहां 35 मीटर चोटी से जंप कराई जाती है, जिसका खर्च 500 रुपये है। यहां बंजी जंपिंग करने वालों के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी मौजूद हैं। लोगों को यहां बंजी जंपिंग करने में काफी आनंद आता है।

Back to top button