BRC पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के सभागार में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लॉक के 21 प्रतिभागियों ने व्यक्तित्व विकास में अंग्रेजी शिक्षा आवश्यक है विषय पर पक्ष व विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक विशम्भर नाथ पाण्डेय और प्रधानाचार्य  संजय कुमार मिश्र रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ने बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता को आवश्यक बताया।
पक्ष में प्रथम स्थान पर पंकज गुप्त,पू0मा0वि0 बर्डपुर,द्वितीय स्थान पर अनारकली पू0मा0वि0बसावनपुर,तृतीय स्थान संध्या चौधरी ,मधुबेनिया को मिला।जबकि विपक्ष में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया की छात्रा शारदा गौड़,द्वितीय स्थान पर रिंकी गुप्ता ,बर्डपुर व मनोज ,बसावनपुर तथा तृतीय स्थान पर राहुल,मधुबेनिया व बसावनपुर संयुक्त रूप से रहे।
प्रतिभागी बच्चों व शिक्षकों को वरिष्ठ सह समन्वयक शैलेन्द्र मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक अंशुमान सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश सिंह,वन्दना, रामसेवक,बाबूराम यादव,रेनू यादव,गीता उपाध्याय, संजय कुमार,बेचन प्रसाद,मधुरानी आदि उपस्थित रहे।
The post BRC पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन appeared first on .

Back to top button