बॉलीवुड में जल्द ही लगेंगे एक्शन के 5 दमदार पंच, टाइगर की ‘बाग़ी2’ पहला

बाग़ी2 का ट्रेलर आप देख चुके होंगे। अगर एक्शन के शौक़ीन हैं तो इस ट्रेलर ने फ़िल्म के लिए आपकी उत्सुकता और बढ़ा दी होगी। टाइगर का ना सिर्फ़ हुलिया बदला है, बल्कि एक्शन करने का अंदाज़ भी काफ़ी अलग लग रहा है। हालांकि 2018 में बॉलीवुड की तरफ़ से दर्शकों को एक्शन की ज़्यादा डोज़ नहीं मिलेगी। बाग़ी2 के अलावा कुल 5 बॉलीवुड फ़िल्में ऐसी रिलीज़ होगीं, जिनमें एक्शन का बोलबाला रहने वाला है।

बॉलीवुड में जल्द ही लगेंगे एक्शन के 5 दमदार पंच, टाइगर की 'बाग़ी2' पहला

रेस3

रेस ऐसी फ्रेंचाइजी है, जो रहस्य-रोमांच और ज़बर्दस्त एक्शन के लिए जानी जाती है। तीसरे भाग में तो अब सलमान ख़ान की एंट्री हो गयी है, जिनका एक्शन टाइगर ज़िंदा है में दर्शक देख चुके हैं। फ़िल्म में बॉबी देओल और साक़िब सलीम भी हैं। वहीं जैकलीन फ़र्नांडिस और डेज़ी शाह फ़ीमेल लीड रोल्स प्ले कर रही हैं। निर्देशन की ज़िम्मेदारी इस बार रेमो डिसूज़ा को दी गयी है।

ड्राइव

सुशांत सिंह राजपूत की ड्राइव एक्शन से भरपूर फ़िल्म है। इस फ़िल्म में वो पहली बार जैकलीन फ़र्नांडिस के साथ जोड़ी बनाकर पर्दे पर उतरेंगे। सुशांत की ये पहली एक्शन प्रधान फ़िल्म होगी। इस फ़िल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान

धूम3 के बाद आमिर ख़ान एक बार फिर एक्शन के मूड में आ गये हैं और ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के ज़रिए वो एक्शन का दम दिखाने वाले हैं। इस विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित इस एडवेंचर-एक्शन ड्रामा में अमिताभ बच्चन, फ़ातिमा सना शेख़ और कटरीना कैफ़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है।यशराज बैनर की ये अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म बतायी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, 200 करोड़ के आस-पास फ़िल्म का बजट रखा गया है। फ़िल्म में समुद्री जहाजों पर कुछ हैरतअंगेज़ एक्शन दृश्यों का फ़िल्मांकन किया जा रहा है।

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया अंगूरी भाभी का हॉट अवतार

एक्शन के ज़रिए दिल जीतने वाले एक्टर विद्युत जाम्वाल की एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म जंगली भी इस साल आ रही है। हाथियों के शिकार और उनके दातों की तस्करी के विषय पर बन रही इस फ़िल्म को अमेरिकन निर्देशक चक रसल बना रहे हैं। 

सिम्बा

एक्शन फ़िल्मों के लिए मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी पहली बार रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म बना रहे हैं, जिसका नाम है सिम्बा। फ़िल्म में रणवीर एक पुलिस अफ़सर के रोल में हैं। रोहित के फ़िल्ममेकिंग स्टाइल के मुताबिक़, सिम्बा में एक्शन के साथ कॉमेडी की भी छींटें होंगी।

साहो

इन फ़िल्मों के अलावा एक और एक्शन फ़िल्म का ज़िक्र करना यहां ज़रूरी है। ये फ़िल्म है साहो, जिसमें बाहुबली एक्टर प्रभास लीड रोल में नज़र आएंगे। साहो बहुभाषीय फ़िल्म है, जो तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनायी जा रही है। साहो में श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ पहली बार पर्दे पर दिखेंगी। सुजीत निर्देशित इस फ़िल्म का निर्माण बड़े बजट (लगभग 180 करोड़) से किया जा रहा है। नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ़ भी साहो में अहम किरदार निभा रहे हैं।

Back to top button