बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर उनके फैन्स ने दिया खास तोहफा…

नई दिल्ली: पियंका चोपड़ा के 36 वें जन्मदिन पर उनके फैन्स से उन्हें विशेष तोहफा दिया है. उनके फैन्स के एक समूह ने साथ मिल कर उस सामाजिक संगठनों की मदद करने की योजना बनाई है जिससे प्रियंका जुड़ी हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा आनेवाली 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में अपने बॉयफ्रैंड निक के साथ मनाने वाली हैं.

जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाया अभियान 
प्रियंका के इन फैन्स से सोशल मीडिया पर एक गो फंड नाम से पेज बनाया है. इस पेज के जरिए वे आम लोगों से हर संभव मदद की अपील कर रहे हें. इस अभियान के जरिए जो पैसे दान में मिलेंग उन्हें उन सामाजिक संगठनों के बीच बांटा जाएगा जिनसे प्रियंका जुड़ी हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की भी गुडविल अम्बेजडर हैं. प्रियंका के करीबियों के अनुसार उन्हें जब पता चला कि उनके फैन्स ऐसा काम कर रहे हैं तो उन्हें काफी खुशी हुई. उनके इन फैन्स ने कई गरीब बच्चों की मदद की है. 

प्रियंका न्यूयॉर्क में मनाएंगी जन्मदिन 
प्रियंका चोपड़ा आनेवाली 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी. इस साल प्रियंका अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं. हाल ही में न्यूयॉर्क में खरीदे फ्लैट में उन्होंने पार्टी रखी है. इस पार्टी की तैयारियां प्रियंका और निक मिलकर कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि निक अपने काम में काफी व्यस्त हैं और ऐसे में वो प्रियंका का जन्मदिन मनाने विदेश यात्रा पर नहीं जा रहे हैं.

Back to top button