पेट की कई बीमारियों के लिए वरदान हैं काला नमक

काला नमक बहुत पहले से रसोई का हिस्सा रहा है। यह सिर्फ पेट के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। क्या आप जानते हैं कि काले नमक में काफी मात्रा में आयरन और मिनरल्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। आयुर्वेद में भी काले नमक का उपयोग किया जाता है। इसको कब्ज और एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। काले नमक को रॉक सॉल्ट, पिंक सॉल्ट, ब्लैक सॉल्ट और हिमालयन सॉल्ट,आदि नामों से भी जाना जाता है।

अगर आपके पेट में दर्द या मरोड़ की समस्या है तो काला नमक और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

अगर आपके पेट में दर्द या मरोड़ की समस्या है तो काला नमक और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

काला नमक हमारे शरीर में सेराटोनिन हॉर्मोन को भी बढ़ाने में मददगार होता है, जो हमें तनावमुक्त रखने में मदद करता है। साथ ही इससे अनिद्रा में भी राहत मिलती है।

जोड़ो में दर्द या सूजन होने पर किसी योग्य चिकित्सक की सलाह से आप काले नमक से सिंकाई भी कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

सफेद नमक की तुलना में काला नमक ज्यादा सही रहता है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए यह हमारे वजन को घटाने में भी सहायता कर सकता है, लेकिन जैसे हर चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है, वैसे ही काले नमक का अत्यधिक उपयोग भी नुकसानदायक होता है। इसलिए हिसाब से ही इसका सेवन करें।

 

 

 

Back to top button