वाराणसी में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, सीएम योगी करेंगे अगुवाई 

उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर को भाजपा कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की बाइक रैली की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी।वाराणसी में भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली कल, सीएम योगी करेंगे अगुवाई 
अपने बूथ से मुख्यालय तक जाएंगे। सभी लोग बाइक चलाएंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल 2920 बूथों से बाइक सवार कार्यकर्ता 11 बजे अपने अपने बूथों से निकलेंगे। सभी लोग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर आएंगे।

यहां से रैली लहुराबीर, मलदहिया, गुलाब बाग, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर होते हुए मलदहिया से लोकसभा के केंद्र जिला मुख्यालय पर जाकर रैली का समापन होगा। काशी क्षेत्र की सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में रैली की अगुवाई पदाधिकारी करेंगे। 

हर बूथ से आएंगे कार्यकर्ता

भाजपा काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं से बाइक लेकर कार्यकर्ता आएंगे। यह कार्यक्रम बहुत भव्य होगा।

उधर, भाजपा महानगर काशी विश्वनाथ मंडल में बूथ समिति का अभिनंदन प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य साधना वेदांती, अरविंद वर्मा, उमेश मिश्र, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे। 

Back to top button