स्वच्छता अभियान के जरिए बीजेपी गिनाएगी चार साल की उपलब्धियां

देहरादून: भाजपा केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धि को लेकर शहर के 100 वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसके लिए विधानसभावार समितियां गठित कर जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता अभियान के जरिए बीजेपी गिनाएगी चार साल की उपलब्धियां

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर पार्टी ने रणनीति बना ली है। शनिवार को हर बूथ और वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलेगा। घंटाघर के आसपास क्षेत्र में चलाये जाने वाले स्वच्छता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा धन सिंह रावत, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह समेत अन्य भाग लेंगे। अभियान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा। 

इसके अलावा महापुरुषों की मूर्तियों और प्रतिमाओं के निकट स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इधर, 21 जून को योगा दिवस पर भी बूथ लेवल पर कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर रविवार  को चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर प्रमुख पदाधिकारियों  की बैठक रखी गई है।

Back to top button