पहले झूठ से, अब फूट से सत्ता हासिल करना चाहती भाजपा: सुरजेवाला

जींद। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने पहले देश और प्रदेश में झूठे वादे कर सत्ता हासिल की। अब जनता में जाति व धर्म के नाम पर फूट डालकर सत्ता हासिल करना चाहती है।पहले झूठ से, अब फूट से सत्ता हासिल करना चाहती भाजपा: सुरजेवाला

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार कर जमकर लूट मचाई है और उसी पैसे का दुरुपयोग कर कर्नाटक में सरकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद लोकतंत्र की जीत हुई। सुरजेवाला कंडेला खाप के चबूतरे पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर गौतम के तत्वावधान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे तक सत्ता लाएंगे। उन्होंने चौटाला शासन की याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह से निहत्थे ग्रामीणों पर गोलियों बरसाकर यहां की जमीन को लाल कर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल उसी राह चल पड़े हैं। इनका भारतीय लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है। भाजपाई सरकारों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को उन्होंने भ्रष्टाचार का अड्डा बताया।

उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों, खाद-बीज और कीटनाशकों पर जीएसटी लगाकर खेती और किसान को तबाह करने का काम किया है। रोजाना 47 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वर्ष 2015 में सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक मंदी में 12,062 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि 2016 में 17 हजार ने आत्महत्या की। खट्टर सरकार ने 41 ट्रैक्टर जब्त कर इतने ही किसानों पर केस दर्ज कर जेलों में बंद कर दिया। उन्होंने बिजली सप्लाई के संबंध में सरकार के उस नए फरमान को लेकर आलोचना भी कि जिसमें कहा गया है कि पांच घंटे मुश्किल से बिजली दी जाएगी।

Back to top button