पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा विधायक राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके खिलाफ साउथ जोन पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया।

हैदराबाद में हुए प्रदर्शन

राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शनकारी लोगों ने कहा कि राजा सिंह ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बशीर बाग में कमिश्नर आफिस में हिरासत में लिया और उन्हें कई थानों में ट्रांसफर कर दिया। दबीरपुरा थाने के निरीक्षक के अनुसार, बीती रात 250 से अधिक लोग दबीरपुरा पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे।

https://twitter.com/ANI/status/1561939071337111552?
Back to top button