BJP प्रमुख येदुरप्पा ने कहा- राहुल गांधी ने मुर्गा खाने के बाद किए मंदिर के दर्शन

कर्नाटक के भाजपा प्रमुख बीएस येदुरप्पा ने सोमवार को राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने जावरी चिकन खाने के बाद मंदिर के दर्शन किए। राहुल गांधी चुनाव पूर्व इस राज्य के दौरे पर हैं। येदुरप्पा ने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैं, जो मछली खाने के बाद धर्मस्थल मंजुनाथ के दर्शन करते हैं और दूसरी तरफ राहुल गांधी जावरी मुर्गा खाने के बाद नरसिम्हा स्वामी के दर्शन किए। 

BJP प्रमुख येदुरप्पा ने कहा- राहुल गांधी ने मुर्गा खाने के बाद किए मंदिर के दर्शनउन्होंने पूछा कि कांग्रेस क्यों लगातार हिंदू भावना को आहत करती है। हर किसी को समान नजर से देखना ही समाजवाद है लेकिन आप मजावाद कर रहे हैं। येदुरप्पा प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं।

पिछले साल मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के भगवान मंजुनाथ स्वामी मंदिर में जाने से पहले लंच में मछली खाने पर काफी विवाद हुआ था। बहरहाल, सिद्धरमैया ने इस आलोचना को खारिज कर दिया है। 

 
Back to top button