BJP की ओर से शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाओं का हो रहा आयोजन, सिखाए गए संगठन को मजबूत करने के गुण

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के विजय कॉलोनी और डोभालवाला शक्ति केंद्रों में कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जहां कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए गए।

विधायक जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का दोबारा निरीक्षण, इंटरनेट मीडिया पर ग्रुप बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा पुन: सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, राकेश जोशी, आरएस परिहार, एसएस बिष्ट, आदि उपस्थित थे।

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शक्ति केंद्र सम्मेलन सप्ताह के धामावाला और घंटाघर-कालिका मार्ग के शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में दायित्वधारी रविंद्र कटारिया और सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं जोश भरा। विधायक खजान दास ने बूथ अध्यक्षों को बूथ का महत्व बताते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो 10 कार्यकर्ताओं से शुरू होकर 18 करोड़ कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई है। इस अवसर पर महामंत्री विपिन खंडूड़ी, अरुण खरबंदा, जितेंद्र खरबंदा, राजेश चौरसिया, सोनिया नागपाल, संतोख नागपाल आदि उपस्थित थे।

राजनीति के साथ समाज की चिंता करते हैं भाजपाई

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं  सम्मेलन मुख्य वक्ता विनय गोयल ने आज कैंट विधानसभा के जनरल महादेव सिंह मंडल के गांधीग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि इस कोरोना काल में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की ओर से की गई सेवा अपने आप में उदाहरण है कि वे राजनीति के साथ-साथ समाज की भी चिंता करते हैं। दूसरे राजनीतिक दल जहां इस काल में घर बैठे रहे या आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते रहे।

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि हम किसी भी पद पर पहुंच जाएं और हमारा कार्यकर्ता भाव एवं सेवा भाव सदैव जीवित रहना चाहिए। उधर, धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधायक विनोद चमोली ने अन्य राजनीतिक दलों एवं भाजपा के बीच का भेद बताया। कहा कि हम 1925 से विचारधारा है 1953 में राजनीतिक दल बने 1977 में हमने देश हित में अपने दल को खत्म किया और 1980 में पुन: भारतीय जनता पार्टी के रूप में राजनीतिक दल की स्थापना की।

Back to top button