BJP ने मुरली मनोहर जोशी का काटा टिकट, लिखित संदेश से मतदाताओं को दी जानकारी

शहर से भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के मतदाताओं के नाम अपने एक लिखित संदेश में कहा इस बार उन्हें कानपुर या किसी भी सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने उन्हें आज ही यह जानकारी दी है। जोशी ने गंगा मेले में आने का अपना कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया है। पहले प्रोटोकाल के तहत सूचना आई थी कि वह 25 को कानपुर पहुंच जाएंगे। जोशी का लिखित संदेश आने के बाद से पार्टी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। BJP ने मुरली मनोहर जोशी का काटा टिकट, लिखित संदेश से मतदाताओं को दी जानकारी

काफी दिनों से जोशी को कानपुर से दुबारा चुनाव मैदान में उतारने को लेकर कयासबाजी चल रही थी। यही वजह थी कि कोई और दावेदार इस सीट पर खुलकर सामने नहीं आ रहा था। पिछले दिनों जब जोशी कानपुर आए थे तब उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ऐसे बैठक की थी, मानो फिर से चुनाव लड़ने जा रहे हों। अब नई सूचना के बाद यहां सुबह से हलचल बढ़ गई है। अब यहां पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा, इसे लेकर कवायद चल रही है। 

कहा जा रहा है कि एक दो दिन में नए प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। सांसद जोशी कानपुर से पहली बार 2014 में लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर से श्रीप्रकाश को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन जोशी उनके सामने नहीं होंगे।

Back to top button