BJP को सत्ता मिली तो बंद हो जाऐंगे कत्ल खाने-अमित शाह

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के 4 चरण का मतदान कार्यक्रम पूरा हो गया है। मगर अब अन्य चरण की सीटों के प्रचार को लेकर पार्टियां कथिततौर पर जातिगत और सांप्रदायिक प्रचार प्रसार में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कत्लखाने बंद करने की बात कही गई।

BJP को सत्ता मिली तो बंद हो जाऐंगे कत्ल खाने-अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि इस राज्य में बड़े पैमाने पर गौवंश की हत्या हुई लेकिन यदि भाजपा सत्ता में आई तो खून की नहीं दूध की नदियां बहेंगी।

मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- क्या आपको गधे से भी डर लगता है

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी एक सभा में कहा था कि राज्य में कसाब के चलते विकास नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा था कि कसाब से उसका अर्थ है क से कांग्रेस, स से समाजवादी पार्टी और ब से बहुजन समाज पार्टी उनका कहना था कि यदि इन लोगों को सत्ता से अलग नहीं किया गया तो फिर उत्तरप्रदेश में न तो अपराध कम होंगे और न ही विकास होगा।

Back to top button