बिहार पर्यटन निगम ने जारी किया मलमास टूर पैकेज, प्रति व्यक्ति लगेगा मात्र 300 रुपया

पटना। राजगीर में 16 मई से शुरू हो रहे मलमास मेले के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने टूर पैकेज की घोषणा की है। मेले में जाने वाले लोगों के लिए 16 मई से 13 जून तक प्रतिदिन होटल कौटिल्य विहार से राजगीर के लिए पर्यटक बस खुलेगी। प्रति व्यक्ति 300 रुपये किराया रखा गया है। सुबह सात बजे राजगीर के लिए वातानुकूलित बस खुलेगी और उसी दिन शाम में वापस लौट आएगी। पर्यटक मलमास मेले के साथ राजगीर का भी भ्रमण कर सकेंगेबिहार पर्यटन निगम ने जारी किया मलमास टूर पैकेज, प्रति व्यक्ति लगेगा मात्र 300 रुपया

राजगीर में लगने वाले मलमास मेले की देश-विदेश में ख्याति है। हर तीन साल पर यहां मेला लगता है। मलमास में एक माह तक मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस दौरान भगवान की आराधना की जाती है। राजगीर में 22 कुंड हैं। इसमें ब्रह्मकुंड, सप्तधारा, व्यास, अनंत, मार्केडेय, गंगा-यमुना, काशी, सूर्य, चंद्रमा, सीता, राम-लक्ष्मण, गणेश, अहिल्या, नानक, मखदूम, सरस्वती, अग्निधरा, गोदावरी, वैतरणी, दुखहरनी, भरत और शालीग्राम कुंड हैं।

राजगीर में विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार, जरासंघ का अखाड़ा, बिंबिसार की जेल, नौलखा मंदिर, जापानी मंदिर, रोपवे, घोड़ा कटोरा डैम, वेणुवन, वीरायतन, मणियार मठ, श्रीकृष्ण भगवान के रथ के चक्कों के निशान, सुरक्षा दीवार, जेठियन बुद्ध पथ, बाबा सिद्धार्थ नाथ का मंदिर, सप्तपर्णी, जैन मंदिर आदि हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अतिरिक्त महाप्रबंधक डॉ. हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मलमास मेला में बड़ी संख्या में पर्यटक राजगीर आते हैं। मेले का काफी महत्व है। इस कारण प्रतिदिन टूर पैकेज के तहत पटना से राजगीर के बीच पर्यटक बस चलाने की घोषणा की गई है।

Back to top button