Bihar Lok Sabha Election Phase 7: बिहार में लोकसभा चुनाव की 8 सीटों पर मतदान जारी, कई जगह बूथों पर बवाल व फायरिंग

बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को अाठ सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर वोटिंग जारी है। आज 1.52 करोड़ मतदाता 157 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा  प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में आमने-सामने के मुकाबले में फंसे हैं।

Bihar Lok Sabha Election LIVE Updates

– अपराह्न 03.00 बजे: पटना साहिब विधानसभा के वार्ड 59 में स्थित पान दरीबा गली के दो दर्जन से अधिक मकानों में रहने वाले लगभग डेढ़ सौ मतदाताओं ने ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ का नारा देते हुए वोट नहीं देने का एलान किया। मतदाताओं का कहना है कि दो वर्षों से पानी की समस्या गंभीर हो गई है। 
– अपराह्न 02.50 बजे: पटना में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में अनेक घायल। पाटलिपुत्र सीट के लिए मनेर के ब्यापुर में बोगस वोटिंग की कोशिश के आरोप पर भड़का बवाल। पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के बेटे से मारपीट की गई। 
– अपराह्न 02.30 बजे: सासाराम में पुलिस पर पथराव। सूर्यपुरा के अगरेर खुर्द गांव में वीवीपैट व सरकारी गाड़ी का सीसा तोड़ा। 
– अपराह्न 02.21 बजे: अरवल के करपी प्रखंड के आईयारा गांव मे मतदान के दौरान एक गुट के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हवाई फायरिंग की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नक्सल एएसपी अयोध्या सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है।
– अपराह्न 02.11 बजे: 02 बजे तक 36.87 फीसद मतदान।
– अपराह्न 01.40 बजे: पटना के पालीगंज के बूथ 101 व 102 पर बवाल के बाद मतदान शरू। 

– अपराह्न 01.20 बजे: 01 बजे तक 32.50 फीसद मतदान।
– अपराह्न 01.00 बजे: पटना के पालीगंज के बूथ 101 व 102 पर फायरिंग। सरकुना बूथ पर ग्रामीणों ने ईवीएम तोड़ी, जमकर किया पथराव। आत्मरक्षा में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। बूथ से दो मतदानकर्मी गायब हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने उनके अपहरण की बात से इनकार किया है। 

– दोपहर 12.45 बजे: पटना के दुल्हिनबाजार स्थित बूथ 101 और 102 पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प। आक्रोशित ग्रामीणों ने बूथो पर तोड़फोड़ भी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मतदान करने से रोक रही थी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।
– दोपहर 12.25 बजे: पटना में वोट डालने पहुंचे पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्‍याशी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा (शॉटगन)। कई चरणों में चुनाव का किया विरोध। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का किया समर्थन। पटना साहिब में शालीनता से हो रहे चुनाव को उदाहरण बताया। 

– दोपहर 12.00 बजे: 12 बजे तक 24.97 फीसद मतदान।
– पूर्वाह्न 11.35 बजे: पटना में वोट देने गए लालू के लाल तेज प्रातप यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियशें से की मारपीट। मीडियाकर्मियों का आरोप: मारपीट की, एक मीडियाकर्मी के पैर पर चढ़ा दी गाड़ी। तेज प्रताप यादव का हमले से इनकार, बोले: उनपर जानलेवा हमला किया गया। 

– पूर्वाह्न 11.20 बजे: पूर्वाह्न 11 बजे तक 18.55 फीसद मतदान। 
– पूर्वाह्न 11.15 बजे: सिर से जुड़ी दो बहनों सबा व फराह ने वोट डाले।

– पूर्वाह्न 11.00 बजे: नालंदा में उग्र ग्रामीणों ने राजगीर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बंधक बनाया है। ग्रामीण उनपर प्राथमिक विद्यालय चंदौरा के बूथ 299 पर एक व्‍यक्ति से वोट दिलाने काआरोप लगा रहे हैं।
– पूर्वाह्न 10.35 बजे: काराकाट लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 154 (गौरी शंकर मध्य विद्यालय, संझौली) के तृतीय मतदान अधिकारी अजीत कुमार को मतदान केंद्र से हटाया गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि वे किसी उम्मीदवार को वोट देने के लिए बोल रहे थे। मामले की जांच चल रही है। 

– पूर्वाह्न 10.24 बजे: पटना में वोट देने बूथ पर पहुंचा लालू यादव का परिवार। राबड़ी देवी व मीसा भारती सहित परिवार ने डाला वोट। जेल में रहने के कारण नहीं आ सके लालू। इस दौरान अवसर पर राबड़ी देवी ने कहा कि देश खतरे में है।

– सुबह 9.50 बजे: आरा के बड़हारा स्थित बूथ संख्‍या 99 पर विधायक सरोज यादव के समर्थकों व पिता की पुलिससेझड़प हो गई है। वोट देने पहुंचे समर्थकों की पुलिस से झड़प के बाद मामला बढ़ गया। घटनास्‍थल पर विधायक भी पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
– सुबह 9.35 बजे: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव की तस्‍वीर वोटर लिस्‍ट में बदल गई है। इस बड़ी लापरवाही की जानकारी मिलने पर हड़कम्‍प मच गया है। चुनाव आयोग ने कहा, तेजस्‍वी को वोट देने में कोई पेरशानी नहीं होगी। लापरवाही के लिए जिममेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। 
– सुबह 9.15 बजे: सुबह नौ बजे तक कुल 8.08 फीसद मतदान 
– सुबह 8.45 बजे: पटना साहिब सीट पर भाजपा के राजग प्रत्‍याशी व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रविशंकर प्रसाद वोट डालने बूथ पर पहुंचे। 
– सुबह 8.20 बजे: पहले घंटे के मतदान का आंकड़ा जारी। चुनाव आयोग के अनुसार सभी आठ सीटों पर कुल 4.78 फीसद मतदान हो चुका है। बूथों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती जा रहीं हैं।

– सुबह 8.00 बजे: पहले घंटे में कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ। बक्सर के बूथ संख्‍या 280 की ईवीएम खराब मिली। बक्सर लोकसभा के सूर्यपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विघालय  बारूण (बूथ 274) पर भी ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान बाघित हुआ। जहानाबाद के काको प्रखंड प्राथमिक विद्यालय बूथ, पर इवीएम  खराब मिली। काराकाट लोकसभा के डेहरी शिवगंज बूथ 266 व अकोढ़ी गोला प्रखंड के बूथ संख्या 52 पर ईवीएम में आई खराबी। भभुआ के बिजरा गांव में ईवीएम में खराबी से मतदान देर से शुरू हुआ। पटना के खगौल स्थित लखनीबिगहा बूथ संख्या 226 पर भी ईवीएम खराब मिली। 
– सुबह 7.45 बजे: उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने किया मतदान।  
– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव एक या दो चरणों में होने चाहिए। इतनी गर्मी में इतना लंबा चुनाव नहीं होना चाहिए। चुनाव फरवरी-मार्च या अक्‍टूबर-नवंबर में होने चाहिए। यह आम लोगों से जुड़ा मामला है। इसके लिए वे सर्वदलीय बैठक की पहल करेंगे। 

– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि पांचसाल के दौरान एनडीए ने काम किया है। उनके आधार पर वोट की उम्‍मीद है। 
सुबह 7.15 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बेटे निशांत के साथ वोट देने पटना के बूथ पर पहुंचे। इस दौरान संदेश दिया- पहले मतदान, फिर जलपान। 

– सुबह 7.00 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू।
– सुबह 6.45 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू होने वाला है। 
– सुबह 6.30 बजे: अधिकांश मतदान केंद्रों (बूथों) पर मतदाता कतारों में लग गए हैं। मतदान कर्मी मॉक पोलिंग की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। 

मतदान फीसद, एक नजर 
– सुबह 08 बजे: कुल 4.78 फीसद मतदान। 
– सुबह 09 बजे: कुल 8.08 फीसद मतदान। नालंदा में 08.50, पटना साहिब में 04.60, पाटलीपुत्र में 04.85, आरा में 09.00, बक्‍सर में 07.50, सासाराम में 09.30, काराकाट में 11 तथा जहानाबाद में 11 फीसद वोटिंग। 
– पूर्वाह्न 10 बजे: कुल 17 फीसद मतदान। नालंदा में14.21, पटना साहिब में 09.45, पाटलीपुत्र में 11.38, आरा में 13.58, बक्‍सर में 12.79, सासाराम में 13.10, काराकाट में 16 तथा जहानाबाद में 17 फीसद वोटिंग। 
– पूर्वाह्न 11 बजे: कुल 18.55 फीसद मतदान। नालंदा में17.61, पटना साहिब में 15.83, पाटलीपुत्र में 20.75, आरा में 17.62, बक्‍सर में 16.80, सासाराम में 17.40, काराकाट में 18 तथा जहानाबाद में 26 फीसद वोटिंग। 
– दोपहर 12.00 बजे: कुल 24.97 फीसद मतदान। नालंदा में 23.43, पटना साहिब में 22.86, पाटलीपुत्र में 27.40, आरा में 25.30, बक्‍सर में 23, सासाराम में 24.30, काराकाट में 25 तथा जहानाबाद में 35 फीसद वोटिंग।
– अपराह्न 01.00 बजे:  कुल  32.50 फीसद मतदान। नालंदा में 30.20, पटना साहिब में 28.02, पाटलीपुत्र में 38.45, आरा में 30.00, बक्‍सर में 32.80, सासाराम में 32.20, काराकाट में 32 तथा जहानाबाद में 36 फीसद वोटिंग।
– अपराह्न 02.11 बजे: कुल 36.87 फीसद मतदान। नालंदा में 35.16, पटना साहिब में 32.42, पाटलीपुत्र में 39.34, आरा में 34.21, बक्‍सर में 41.10, सासाराम में 37.90, काराकाट में 37 तथा जहानाबाद में 39.50 फीसद वोटिंग।
दांव पर इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा 
बिहार में अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी चुनाव है। पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। वहिां उनका मुकाबला भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) के रामकृपाल सिंह से है। काराकाट में राष्‍ट्रही लोक समता पार्टी (रालाेसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्‍याशी व पूर्व सांसद महाबली सिंह से मुकाबले में घिरे हैं। सासाराम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद छेदी पासवान के बीच लड़ाई है। पटना साहिब सीट पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से है। बक्‍सर सीट पर भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। कहना न होगा कि अंतिम चरण के मतदान में रविवार को इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।

इनमें है कांटे का मुकाबला 
– नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद के बीच सीधा मुकाबला।
– पटना स‍ाहिब: कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और भाजपा के रविशंकर प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला।
– पाटलिपुत्र: भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती में सीधी लड़ाई।
– बक्‍सर: भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा भिड़ंत।
– जहानाबाद: राजद के सुरेंद्र यादव व जदयू के चंदेश्‍वर चंद्रवंशी की लड़ाई को तिकाेना बनाने में लगे सांसद अरुण कुमार।
– सासाराम: कांग्रेस की मीरा कुमार के साथ भाजपा के छेदी पासवान का सीधा मुकाबला।
– आरा: भाजपा के आरके सिंह के साथ सीपीआइ माले के राजू यादव से मुकाबला।
– काराकाट: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा व जदयू के महाबली सिंह में सीधी लड़ाई। 

Back to top button