Bihar Election Results 2019 LIVE:बिहार की 40 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे हो गई शुरू

Bihar Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है जिसमें बिहार की 40 सीटों में से 36 पर एनडीए अपनी बढ़त बनाए हुए है। परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई और दोपहर के बाद नतीजे सामने आने लगे। बिहार में मोदी लहर चल रही है तो वहीं महागठबंधन बिल्कुल बेअसर दिख रहा है। 40 लोकसभा सीटों पर इस बार राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महगठबंधन (Grand Alliance) के बीच कड़ा मुकाबला है।

Bihar Election Result 2019 LIVE Update:

04.20 PM: बिहार में बीजेपी गठबंधन की 39 सीटों पर बढ़त। 19 सीटों पर जीत तो 20 सीटाें पर आगे।

04.10 PM: बिहार में अब तक 18 सीटों पर महागठबंधन की हार।

04.00 PM: 16 वें राउंड के बाद पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 26, 811 वोट से आगे।

03.50 PM: पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 14 वें राउंड के बाद 24, 954 वोट से आगे।

03.50 PM: पाटलिपुत्र से अब मीसा भारती पीछे हुईं। रामकृपाल फिर आगे निकले।

03.39 PM: पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 2 लाख 24 हजार 796 मतों से आगे।

03.35 PM: बिहार में अब तक 13 सीटों पर महागठबंधन की हार।

03.30 PM: आरा से भाजपा के आरके सिंह जीते। 

3.15PM: सासाराम से कांग्रेस प्रत्‍याशी मारा कुमार हार गईं हैं। उन्‍हें भाजपा के छेदी पासवान ने शिकस्‍त दी। 


03.00PM: बेगूसराय सीट से भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है तो वहीं जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार हार गए हैं।

02.46 PM: जमुई सीट से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।

02.40PM: पाटलिपुत्र सीट से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव से पिछड़ गयी हैं। रामकृपाल यादव पहली बार 1676 मत से आगे चर रहे हैं। वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 78 हजार वोट से से आगे चल रहे हैं। 

02.05PM: वैशाली लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी ने जीत दर्ज की है। तो वहीं, महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी जीत दर्ज की है।

02.00PM: बेगूसराय में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा और सीपीआई समर्थकों में हिंसक झड़प, एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की घटना, सीपीआई के जिला कार्यालय के सामने हुई घटना।

01.44PM: बिहार में दो सीटों पर एनडीए ने जीत के साथ अपना खाता खोला है। वहीं बेगूसराय से कन्हैया कुमार भाजपा नेता गिरिराज सिंह से काफी पीछे चल रहे हैं तो वहीं पटना साहिब से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रविशंकर प्रसाद से पिछड़ गए हैं।

01.15AM: जमुई में10 वें चरण की मतगणना में लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान को 247174 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भूदेव चौधरी को 131565 वोट मिले हैं।

12.50PM: भाजपा के रवि शंकर प्रसाद 127717 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल अब तक उनको 257389 वोट मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 129672 वोट मिले हैं। एेसे में रविशांकर प्रसाद की जीत तय है।

12.45PM: भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से जीत की ओर अग्रसर है भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर।

12.37PM: महाराजगंज सीट से BJP उम्मीदवार जनार्दन सिग्रीवाल 95 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं  मुंगेर सीट से ललन सिंह 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर सीट से अजय़ निषाद एक लाख 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 

12.15AM: वाल्मीकिनगर से जेडीयू उम्मीदवार वैद्यनाथ महतो ने जीत दर्ज की तो वहीं सीतामढ़ी सीट से जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने भी भारी मतों से जीत तय की।

12.10AM: बिहार में एनडीए की पहली जीत, दरभंगा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपलजी ठाकुर ने दो लाख से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हरा दिया है।

12.00AM: मधेपुरा में अब तक हुई वोटों की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव को अबतक1,50,200 वोट मिले हैं जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव को अबतक 74,325 वोट मिले हैं तो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अबतक 28,300 वोट मिले हैं।

11.42AM: पूर्वी चंपारण में केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के प्रत्याशी राधामोहन सिंह को अबतक 32, 318 वोट मिले हैं तो वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह आकाश कुमार सिंह को अबतक 25409 वोट मिले हैं।

11.35AM: हाजीपुर सीट से लोजपा के उम्मीदवार पशुपति पारस 30495 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक वोटों की गिनती में लोजपा को 66627 वोट मिले हैं जबकि राजद के शिवचंद्र राम को 36134 वोट मिले हैं।

1125AM: तीसरे चरण की मतगणना में पाटलिपुत्र सीट पर राजद की मीसा भारती तो वहीं पटना साहिब सीट पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। चौथे चरण की गिनती जारी है।

11.15AM: काराकाट लोकसभा  में अबतक जदयू के महाबली सिंह को 40734 व रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को 31177 मत प्राप्त हुए हैं। महाबली सिंह 9457 से आगे चल रहे हैं।

11.10AM: खगड़िया में पोस्टल बैलेट की गिनती में लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर वीआईपी के मुकेश सहनी से 22 सौ मतों से आगे चल रहे हैं।

10.52AM: सीवान में पहले राउंड की मतगणना के बाद जदयू की कविता सिंह को 19059 वोट मिले हैं तो वहीं राजद की हिना शहाब को 17880 वोट मिले हैं। 

10.41AM: तीसरे राउंड की गिनती में मीसा भारती ने लगाई छलांग। रामकृपाल यादव को छोड़ा पीछे। मीसा अबतक 14 हजार मतों से आगे चल रही हैं।

10.36AM: आरा में भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार सिंह भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव से 21000 मतों से आगे चल रहे हैं।

10.20AM: पाटलिपुत्र सीट से  राजद की मीसा भारती को अबतक 31769 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी

रामकृपाल यादव को अबतक 26584 वोट मिले हैं।

10.15AM: आरा में भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव दो हजार मतों से आगे, राजू यादव को अबतक 13000 व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह को 11000 वोट मिले हैं। 

10.10AM: बक्सर सीट में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे राजद के जगदानंद सिंह से आगे चल रहे हैं।

10.00AM: मुंगेर से जदयू के ललन सिंह (JDU) 1500 वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं पूर्णिया से भी जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा  (JDU) 14000 वोट से आगे चल रहे हैं।

09.47AM: जमुई से लोजपा नेता चिराग पासवान (LJP) 9 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं किशनगंज से जदयू के महूमद अशरफ (JDU) 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

09.40AM: पटनासाहिब सीट से भाजपा के रविशंकर प्रसाद को अबतक 8127 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस    के शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 4041 वोट मिले हैं। पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती को अबतक 5601 वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा को अबतक 7144 वोट मिले हैं।

09.35AM: काराकाट से जदयू के महाबली सिंह रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा से तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं। छपरा से राजीव प्रताप रुडी (BJP) 7400  वोट से आगे चल रहे हैं।

09.30AM: अररिया से भाजपा के प्रदीप कुमार 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधेपुरा में पहले राउंड की गिनती में जदयू के दिनेश चंद्र यादव 20,927 वोट से आगे। दूसरे नम्बर पर शरद यादव चल रहे हैं।

09.25AM: सीवान से जेडीयू की कविता सिंह आगे, नवादा विधानसभा उप चुनाव में पहले राउंड में जदयू के कौशल यादव करीब 900 वोटों से आगे।

09.20AM: सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए पहले राउंड की मतगणना के बाद अबतक भाजपा के छेदी पासवान को 17618 वोट,कांग्रेस की मीरा कुमार को 13815 व बसपा के मनोज कुमार को 5564 मत प्राप्त हुए हैं।

09.17AM: सुपौल से एनडीए के दिलेश्वर कामत 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वैशाली सीट से एलजेपी की वीणा देवी को बढ़त, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार 4387 वोट से आगे चल रहे हैं।

09.05AM: झंझारपुर में रामप्रीत मंडल (जदयू) को अबतक 9993 वोट मिले हैं, गुलाब यादव (राजद) को 6582 वोट मिले हैं, देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल) को अबतक 2135 वोट मिले हैं।

09.00AM: सीतामढ़ी सीट से जदयू के सुनील कुमार पिंटू आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहे हैं।

08.55AM: बेतिया लोकसभा सीट से संजय जायसवाल आगे, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

08.51AM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद, गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन, कटिहार से जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, मधुबनी से भाजपा के अशोक कुमार यादव आगे चल रहे हैं

08.45AM: आरा और बेगूसराय सीट पर बीजेपी को बढ़त और वाल्मीकिनगर और सुपौल से जेडीयू को बढ़त मिलती दिख रही है।

08.45 AM: पहले राउंड में बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं।

08.40AM: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अजय निषाद आगे। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के रूझान, जदयू के बैद्यनाथ प्रसाद महतो को अबतक कुल 2212 वोट, बसपा के दीपक यादव को  490 वोट और कांग्रेस के शाश्वत केदार को 332 वोट मिले हैं।

08.37AM: वोटों की गिनती जारी, रूझानों में अबतक BJP को 1 और JDU को 2 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

08.30AM:  मधुबनी में डिस्प्ले बोर्ड से मतगणना का रुझान जारी करने में आई तकनीकी खराबी। बांका में पोस्टल वोट की गिनती में जदयू को बढ़त। 

08.25AM: बिहार में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी, अबतक के रूझानों में भाजपा को 9 और जदयू को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।

08.22AM: पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र पर सीधे मुकाबले के रुझान  थोड़ी देर बाद  से मिलने शुरू हो जाएंगे। भाजपा के डॉ संजय जायसवाल और रालोसपा उम्मीदवार बृजेश कुशवाहा समेत नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होना है।

08.14AM: ईवीएम और पोस्टल बैलेट की एकसाथ गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। 

08.05AM: सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई, इसके बाद ईवीएम से होगी गिनती। 

08.00AM: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू, पूरे देश में एकसाथ काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू, बिहार में भी सभी मतगणना केंद्रों पर काउन्टिंग की प्रक्रिया शुरू।

07.50AM: पटना के डीएम रवि कुमार ने ब्रजगृह का सील तोड़ा, काउंटिंग प्रतिनिधि के सामने ब्रजगृह का सील तोड़ा गया।एएन कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

07.30AM: दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में मतगणना केंद पर भारी भीड़, थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना की गिनती, मतगणना केंदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

07.21AM: सख्त सुरक्षा के बीच बिहार में सभी सेंटरों पर काउंटिंग की प्रक्रिया बस थोड़ी देर में शुरु होगी।

07.15AM: अररिया मार्केटिंग यार्ड मतगणना केंद्र में भारी भीड़, थोड़ी देर बाद होगी मतगणना की प्रक्रिया शुरु, पहले पोस्टल बैलेट की गिनती, फिर EVM के वोटों की होगी गिनती, 6 सेंटरों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी वोटों की गिनती।

07.10AM: मधुबनी के आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह साढ़े छह बजे से मतगणना कर्मियों की लगी है कतार, राजनीतिक दलों के अभिकर्ता भी मौजूद।

07.05 AM: खगड़िया के बाजार समिति प्रांगण में बनाया गया है मतगणना केंद्र, सुबह छह बजे से पहुंचने लगे हैं मतगणना कर्मी।

07.00AM: नवादा जिले में काउंटिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। काउंटिंग एजेंट अंदर प्रवेश के लिए कतार में लग गए हैं। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती 34 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। एक ओर जहां एनडीए प्रत्याशी जीत से उत्साहित हैं तो वहीं महागठबंधन के समर्थकों के बीच निराशा साफ दिखाई दे रही है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। महागठबंधन के दिग्गज नेताओं में शत्रुघ्न सिन्हा, रघुवंश प्रसाद सिंह, मुकेश सहनी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी के भी जीतने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

साल 2014 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि जेडीयू 2 और लोजपा को 6 सीटें मिली थीं। वहीं, आरजेडी को 4 और कांग्रेस को मात्र दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2014 के चुनाव में आरजेडी 27 और कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

बक्सर में कड़ी सुरक्षा. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

हिंसा की संभावना जताते हुए गृह मंत्रालय के एलर्ट के बाद सुबह से ही चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है, बताते चलें कि बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र यादव का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा की धमकी देते नजर आ रहे थे

सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार में लोकसभा चुनाव के मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गयी है। विधानसभावार गणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को 18 से 28 राउंड में वोटों की गिनती संपन्न होगी।

पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज के बाहर काफी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं तो वहीं बांका  के पीबीएस कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में भी मतगणना का कार्य शुरू हुआ और इसके लिए मतगणना केंद्र के भीतर जाने के लिए मतगणना कर्मियों की लंबी कतारें लगी रहीं। 

सभी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती अलग-अलग हॉल में की जा रही। सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। स्ट्रांग रूम में सीपीएफ (सेंट्रल पुलिस फोर्स) लगाई गई है। सबसे पहले पोस्टल मत पत्रों की गिनती हुई।

चुनावी हिंसा को देखते हुए पूरे देश में अलर्ट जारी

पुलिसकर्मी एक-एक काउंटिंग एजेंट की जांच करने के बाद ही मतगणना कर्मी को अंदर जाने दे रहे थे। चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी को अलर्ट किया है। मतगणना के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किेए गए हैं। चुनाव नतीजों को लेकर हिंसा की आशंका को देखते हुए पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है।

परिणाम घोषित होने में विलंब संभव 

चुनाव आयोग ने इस बार ईवीएम के वोट गिनने के बाद हर विधानसभा के किसी पांच मतदान केंद्रों की वीवीपैट पर्ची का मिलान करने का भी निर्देश दिया है। वीवीपैट के मिलान के बाद ही आधिकारिक परिणाम जारी किए जाएंगे। नतीजों की  आधिकारिक घोषणा पांच बजे के बाद ही हो पाएगी। 

आयोग के प्रमुख दिशा-निर्देश 

चुनाव आयोग के अवर सचिव मधुसूदन गुप्ता ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर उनका मतगणना संबंधित बारीकियों पर ध्यान आकृष्ट किया है। चुनाव आयोग ने सभी सीईओ से कहा ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट से वोटों के मिलान के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

 

मॉक पोलिंग वाले ईवीएम का अगर डाटा डिलीट नहीं हुआ है तो उसे अलग रखना सुनिश्चित करें। किसी भी ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट पर शंका हो तो उसे अलग-अलग रखवाएं। ऐसे में मामले में आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को जवाब देना होगा।

धारा 144 लागू

मतगणना स्थल से 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। राज्य भर में कंट्रोल रूम में मजिस्ट्रेट- पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाकर क्यूआरटी तैनात की गई है। भड़काऊ बयान देने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में भी उच्चस्तरीय बैठक हुई।

 

इस दौरान गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन आदि उच्च अधिकारियों ने गृह मंत्रालय द्वारा मतगणना के दौरान हिंसा फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा प्लान तैयार किए। हर जिले में पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।

इसमें एक दंडाधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी हर समय तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम में दो से तीन- क्यूआरटी को दंगा निरोधक साजो सामान के साथ तैयारी की हालत में रखा जाएगा।

 घटना को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियोग्राफर की टीम भी रहेगी। प्रत्येक अनुमंडल में कम से कम  चार से पांच पुलिस पदाधिकारी एवं 25 -30 पुलिस कर्मियों की क्यूआरटी तैनात रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में बल रहेगा।

Back to top button