बिहार उपचुनाव LIVE: जहानाबाद में RJD और भभुआ में BJP ने बचाई अपनी-अपनी सीट

बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज नतीजे घोषित हो रहे हैं, इन सीटों पर वोटों की गिनती अपने अंतिम चरण में है। वहीं जहानाबाद विधानसभा सीट पर अभी फैसला भी आ गया है। जिसमें आरजेडी ने जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है। बिहार के नतीजे सीधे-सीधे NDA और राजद के लिए प्रतिष्ठा का सवाल हैं। जदयू के फिर से NDA में शामिल होने के बाद राज्य का यह पहला उपचुनाव है।

 

बिहार उपचुनाव LIVE: जहानाबाद में RJD और भभुआ में BJP ने बचाई अपनी-अपनी सीटबिहार उपचुनाव LIVE: जहानाबाद में RJD और भभुआ में BJP ने बचाई अपनी-अपनी सीटBihar By-Election Result 2018 LIVE UPDATE

03.37 PM: बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर 17 राउंड की गिनती पूरी हुई। राजद 43345 वोटों से आगे चल रही है।

03.28 PM: बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रिंकी रानी पांडे को विजयी घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल रहे। रिंकी रानी ने शंभू सिंह को 15,490 वोटों से हरा दिया है। 

3.20 PM: जहानाबाद विधानसभा सीट पर लालू के उम्मीदवार कृष्ण मोहन जीत गए हैं। JDU के अभिराम शर्मा को उन्होंने हरा दिया है। RJD ने JDU उम्मीदवार को 36,035 वोटों से हराया है। 

02.50 PM: 10वें चरण की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 1,81,838 वोट मिले हैं और आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम को 2,03,135 वोट मिले हैं। इस हिसाब से आरजेडी के सरफराज आलम इस राउंड तक 21297 वोटों से आगे रहे।

02.40 PM: अररिया लोकसभा सीट पर नवें चरण की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 1,65,921 वोट मिले और आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम को 1,80,502 वोट मिले। इस हिसाब से आरजेडी के सरफराज आलम इस राउंड में 14581 वोटों से आगे रहे।

02.27 PM: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अररिया लोकसभा और जहानाबाद में बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा कि आपने लालू को नहीं बल्कि एक विचार को कैद किया है। लेकिन इस विचार से आपका अहंकार चूर-चूर होगा। तेजस्वी ने लिखा कि हमने विनम्र तरीके से जनता में अपनी बात रखी थी। लोकतंत्र में हार जीत तो होती रहती है।

1.56 PM: जहानाबाद विधानसभा में RJD को भारी बढ़त मिली है। 20511 वोटों से RJD आगे चल रही है। 

01.50 PM: भभुआ सीट पर बीजेपी 9886 वोटों से आगे चल रही है। 16वें राउंड के बाद बीजेपी को 45449, कांग्रेस को 35563 वोट मिले हैं। 

01.47 PM: अररिया में 10वें राउंड की गिनती के बाद RJD 21297 वोटों से आगे चल रही है। बीजेपी को अब तक 181838 और राजद को 203135 वोट मिले हैं।

1.34 PM: भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 8,613 वोटों से आगे चल रहे हैं।

1.22 PM: अररिया में बढ़त बनाते हुए RJD 14,581 वोटों से आगे चल रही है। 

01.08 PM: अररिया लोकसभा सीट पर राजद काफी आगे निकल.गयी है, राजद करीब 12151 वोटों से आगे चल रही है। 

12.48 PM:  भभुआ विधानसभा सीट पर 11वें राउंड के बाद बीजेपी 6523 वोटों से आगे चल रही है।  बीजेपी को अब तक 30755 वोट और कांग्रेस को 24232 वोट मिल चुके हैं। 

12.25 PM: अररिया में बीजेपी ने खुद को एक बार फिर संभालते हुए बढ़त बना ली है। बीजेपी 6505 वोटों से आगे चल रही है। 

11.48 AM: अररिया में आरजेडी एक बार फिर आगे चल रही है। आरजेडी प्रत्याशी 1300 वोटों से आगे चल रहा है। बीजेपी एक बार फिर पीछे चली गयी है। 

11.10 AM:  अररिया में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह एक बार फिर आगे चल रहे हैं। आरजेडी एक बार फिर पिछड़ गई है। 

10.59 AM: बिहार उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। अररिया और जहानाबाद में बीजेपी को झटका लगा है और  RJD को बढ़त मिली है। 

10.47 AM: आरजेडी को जहानाबाद में अच्छी बढ़त मिली है। जहानाबाद में आरजेडी प्रत्याशी कुमार कृष्ण 4725 वोट से आगे चल रहे हैं।

10.43 AM: अररिया में बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह 5500 वोटों से आगे चल रहे है। बिहार चुनाव में बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है।

10.22 AM:  अररिया लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह 4503 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10.20 AM: जहानाबाद विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार ने फिर बढ़त हासिल की।  

10.00 AM : बिहार की तीनों सोटों पर एनडीए उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम से आगे हैं। वहीं जहानाबाद विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार और भभुआ सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी रिंकी रानी को बढ़त मिली है।

9.39 AM: जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण 1341 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

8.53 AM: अररिया में आरजेडी के सरफराज आलम 2 हजार वोटोंं से आगे चल रहे हैं। भभुआ में बीजेपी की रिंकी रानी को बढ़त मिली है। 

8.29 AM: अररिया से आरजेडी के सरफराज आलम आगे चल रहे हैं, जहानाबाद में आरजेडी के कृष्ण कुमार आगे चल रहे हैं। 

8.18 AM: शुरुआती रुझानों में अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे चल रही है, वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।  

8.02 AM: बिहार की अररिया लोकसभा और दो विधानसभा सीटों(भभुआ,जहानाबाद) के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। 

उपचुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जेल में है। इसके बावजूद अगर राजद को जीत हासिल हुई तो लालू की अनुपस्थिति में पार्टी की कमान संभाल रहे उनके पुत्र तेजस्वी यादव की सियासी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। 

इसके उलट अगर हार हासिल हुई तो पहले से संकट में घिरी राजद की चुनौतियों और बढ़ जाएंगी। चूंकि उपचुनाव जदयू के फिर से राजग में शामिल होने के बाद हो रहे हैं, ऐसे में जीत जहां जदयू-भाजपा गठबंधन को और मजबूत बनने का संदेश देगी, वहीं हार की स्थिति में सीएम नीतीश के नेतृत्व पर सवाल उठेंगे। 

 
Back to top button