बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड हुआ जारी…

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कूलों को इन्हें seniorsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर अपने स्टूडेंट्स को वितरित करना होगा। स्कूल एडमिट कार्ड पर मुहर भी लगाएंगे। प्रायोगिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2023 तक और थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 मई 2023 तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। 

बिहार बोर्ड 12वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2023 से 22 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि, सैद्धांतिक परीक्षाएं 26 अप्रैल 2023 से 08 मई 2023 तक होंगी। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होती है तो वो वेबसाइट की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। छात्रों की मदद के लिए बिहार बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 भी प्रदान किया गया है। 

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष प्रायोगिक परीक्षा 2023 के सफल संचालन के लिए बिहार बोर्ड की ओर से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2023 सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। 

Back to top button