#बड़ी खुशखबरी: केंद्रीय कर्चारियों के वेतन-भत्ते को लेकर मोदी सरकार ने किया इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल कैबिनेट की बैठक में महंगाई को देखते हुए कर्चारियों के वेतन-भत्ते में इजाफा किया गया है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया गया है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो जाएगा।#बड़ी खुशखबरी: केंद्रीय कर्चारियों के वेतन-भत्ते को लेकर मोदी सरकार ने किया इजाफा

महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है, यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के हिसाब से होगी। इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब 1 जुलाई से यह फैसला लागू होगा। देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रीमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं। महंगाई भत्ता वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाता है। 

Back to top button