बड़ी खबर: एक और भाजपा विधायक की लंबी बीमारी के बाद निधन

राजस्थान के नाथद्वारा के भाजपा विधायक कल्याण सिंह का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें उदयपुर में अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। पार्टी प्रवक्ता ने ये जानकारी दी। बताया जाता है कि उनकी उम्र 58 साल की थी। कल्याण सिंह चौहान उदयपुर जिले के नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

बड़ी खबर: एक और भाजपा विधायक की लंबी बीमारी के बाद निधन

बीमार होने के कारण उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, चार लड़के और दो लड़कियों को छोड़ गए। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज नाथद्वारा के निकट डगवाड़ा गांव में किया जाएगा। भाजपा के राज्य अध्यक्ष अशोक परनामी ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

बता दें कि एक ही दिन में भाजपा के दो-दो विधायक का निधन हो गया है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के बिजनौर नूरपुर से विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

AAP विधायक अमानतुल्ला ने किया सरेंडर, कहा मैंने कुछ भी गलत नहीं किया

 

कमलापुर थाना क्षेत्र के ककहिया पारा गांव के पास सड़क हादसे में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान (45) की मौत हो गई। उनके साथ दो अन्य की भी मौत हो गई। 

 

बताया जाता है कि कमलापुर थाना क्षेत्र के ककहियापारा गांव के पास उनकी फार्च्यूनर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक विधायक बिजनौर से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद डीएम डाॅ. सारिका मोहन और एसपी आनंद कुलकर्णी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तीनों शवों को रखा गया है।

 
Back to top button