प्रदेश में सभी कार्यालयों को ई- ऑफिस बनाने के लिए UP सरकार ने प्रदान की बड़ी वित्तीय धनराशि

इंटरनेट के दौर में धीरे-धीरे सभी कार्य ऑनलाइन होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आधिकारिक कार्यों के लिए ई- ऑफिस व्यवस्था लागु किये जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में सभी कार्यालयों को ई- ऑफिस बनाने के लिए सरकार ने कुल 9 करोड़ 22 लाख 55 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
सरकार द्वारा ई- ऑफिस व्यवस्था हेतु प्रदान की गयी धनराशि कई कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस धनराशि में से 7 करोड़ 35 लाख 94 हजार रुपये प्रोजेक्ट मैनेजर और 75750 उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस हेतु दिया जायेगा। 

इसके साथ ही 1 करोड़ 86 लाख 61 हजार रुपये की धनराशि आईटी कॉम्पोनेन्ट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और 35000 डिजिटल सिग्नचरों हेतु प्रदान किया गया है। इनके अलावा बाकी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी धनराशि प्रदान की गयी है।

Back to top button