बड़ा खुलासा: पुलिस करायेगी श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच, सामने आई चौकाने वाली वजह

मुंबई – अपनी शानदार एक्टिंग से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का कल रात दुबई में हार्ट अटैक कि वजह से निधन हो गया। वो 55 साल की थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड गहरे सदमें में है। सभी लोग अपने अपने तरीके से इस मशहूर अभिनेत्री को अंतिम बिदाई देने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि 80 के दशक में श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री रही। उन्होंने लगभग अपनी हर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया। इस बीच खबर आ रही है कि पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच करायेगी।

दुबई पुलिस करायेगी श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाये जाने की तैयारियां चल रही हैं। श्रीदेवी की डेड बॉडी अभी दुबई में ही है। आपको बता दें कि दुबई से उनकी डेड बॉडी मुम्बई लाई जायेगी और उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि श्रीदेवी जिस शादी में शामिल होने दुबई गई हुई थीं वहां से बोनी के परिवार के लोग शादी के बाद दुबई से लौट आए थे। लेकिन बोनी, श्रीदेवी और खुशी वहीं रुके हुए थे। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का दुबई में पोस्टमॉर्टम हुआ। लेकिन, अभी श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच दुबई पुलिस करायेगी। इसके बाद ही उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकेगा।

क्यों हो रही है फरेंसिक जांच?

श्रीदेवी के शव की फरेंसिक जांच की वजह दुबई का कानून है। आपको बता दें कि जहां बाकी के देशों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते किसी की मौत होने पर पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाता तो वहीं दुबई में कानून है कि किसी विदेशी नागरिक की अचानक मृत्यु होने पर उसकी फारेंसिक जांच के साथ पोस्टमॉर्टम भी किया जाता है। दुबई में ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि किसी की मौत की असली वजह पता चल सके। इसलिए दुबई पुलिस श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच करवा रही है। इसके बाद वहां की पुलिस अपनी सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद दुबई भारतीय दूतावास को इसके बारे में सूचित करेगा।

अंतिम संस्कार के लिए मुम्बई लाया जायेगा शव

जिसके बाद दूतावास की ओर से मृतक का पासपोर्ट कैंसल किया जायेगा। दूतावास श्रीदेवी के शव को भारत लाने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करेगा। फिलहाल, श्रीदेवी के शव की फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि अपने दमदार अभिनय से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड गहरे शोक में है। करीब 55 साल की उम्र के बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं थी। वो पहले के जैसे ही फिट और खूबसूरत थीं। उन्हें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस तरह से उनका अचानक निधन हो सकता है। हालांकि, कई सालों से वो कम फिल्में ही कर रही थीं। लेकिन, उन्होंने अपने प्रदर्शन से फिर से साबित किया कि वो अभी वो 80 के दशक वाली श्रीदेवी ही हैं।

Back to top button