#बड़ा झटका: अब इस वजह से महाराष्ट्र के पूर्व CM चव्हाण नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके गृह जिले नांदेड के कांग्रेस नेता चाहते हैं कि चव्हाण लोकसभा की बजाय विधानसभा का चुनाव लडे़। जिससे वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन सके। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्रवार समीक्षा शुरू हुई।#बड़ा झटका: अब इस वजह से महाराष्ट्र के पूर्व CM चव्हाण नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनावइस दौरान चव्हाण ने राज्य की 48 लोकसभा सीटों की स्थिति की जानकारी पार्टी नेताओं के सामने रखी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान नांदेड के कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अशोक चव्हाण को इस बार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इस बारे में पार्टी हाईकमान फैसला करे। फिलहाल, चव्हाण लोकसभा सदस्य हैं और उनकी पत्नी अमिता नांदेड की भोकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। चव्हाण 1999 व 2004 में मुखेड विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
Back to top button