अनुष्का-विराट की शादी पर बना कान से खून निकाल देने वाला भोजपुरी गाना, देखें VIDEO

बॉलीवुड अभीनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पर एक कान से खून निकाल देने वाला भोजपुरी गाना बना है जिसे आप अपने रिस्क पर सुनें क्योंकि ये आपको शर्म से पानी-पानी कर सकता है।

अनुष्का-विराट की शादी पर बना कान से खून निकाल देने वाला भोजपुरी गाना, देखें VIDEOविरुष्का ने 11 दिसंबर को शादी की जिसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहे। भोजपुरी दुनिया भी पीछे नहीं रही। गानें में फूहड़ता तो कूट-कूट कर भरी है।
 
गानें का टाइटल है कोहली भइलें भतार अनुष्का के, इसका मतलब है कि कोहली अनुष्का के पति बन गए हैं। इसके बाद गानें में टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार अनुष्का को बताया गया है। हद तो तब हो गई जब रोहित शर्मा के साथ अनुष्का का नाम जोड़ा गया। 
  
इस गानें में इतनी बेवकूफी वाली बातें भरी हुई हैं जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते। 
 
गौरतलब है कि 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने इटली में शादी कर ली थी। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी।

 
 
Back to top button