विराट से पहले इस क्रिकेटर के साथ था अनुष्का का अफेयर विडियो हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा’ जब भी इनका नाम सुनती हूँ तो मेरी आँखों के सामने एक चुलबुली लेकिन दबंग महिला की छवि बनने लगती है। अच्छा बताइये ऐसी कौनसी अदाकारा है जिसने बॉलीवुड की जान कहे जाने वाले तीनों खान को बाइक की पिछली सीट पर बैठाया है। जी हाँ! हम अनुष्का शर्मा की ही बात कर रहे हैं। अनुष्का ही बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सभी खान के साथ फ़िल्म की और सभी फ़िल्म सुपर डुपर हिट रही।

विराट से पहले इस क्रिकेटर के साथ था अनुष्का का अफेयर विडियो हुआ वायरलआज अनुष्का का नाम बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल है। ये कहना कतई गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में ये मुकाम अनुष्का ने अपने ख़ुद के दम पर पाया है। इसके अलावा यदि अनुष्का के निजी जीवन की बात करें तो विराट कोहली के साथ उनका अफ़ेयर हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट के पहले भी अनुष्का के अफ़ेयर रह चुके हैं, जिसमें एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्लेयर का भी है (विराट कोहली के अलावा)। जानना नहीं चाहेंगे कि विराट कोहली के पहले अनुष्का का अफ़ेयर किन किन लोगों के साथ था?

तो देर किस बात की, आइए जानते हैं। ज़ोहेब यूसुफ के साथ चला था अफेयर अनुष्का का नाम मॉडल ज़ोहेब यूसुफ के साथ भी जुड़ चुका है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक़, ज़ोहेब और अनुष्का एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, इन दोनों का रिश्ता दो साल तक चला, लेकिन उसके बाद अनुष्का शर्मा को यशराज बैनर तले फ़िल्म मिल गई और ज़ोहेब फिल्मों में काम ना पा सके। अंत में अनुष्का के स्टार स्टेटस और ज़ोहेब के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण यह रिश्ता टूट गया। रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ चुका है नाम विराट कोहली के पहले रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का अफ़ेयर भी बहुत चर्चा में रहा। दोनों ने अपनी पहली फ़िल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में साथ काम किया था

जिसके बाद इनकी अफ़ेयर की खबरें आने लगी। लेकिन फिर कुछ समय बाद ही सुनने में आया कि ये दोनों अलग हो गए हैं। रणबीर कपूर भी हैं लिस्ट में शामिल रणवीर सिंह के अलावा अनुष्का का नाम रणबीर कपूर के साथ भी खूब जुड़ा है। बताया जाता है कि इन दोनों की मुलाकात करण जौहर की पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इनकी अफ़ेयर की ख़बरों को लेकर बहुत कयास लगाए गए, लेकिन इन दोनों ने अपने अफ़ेयर की बातें कभी स्वीकार नहीं की। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी खबरें उड़ चुकी हैं क्रिकेट के साथ अनुष्का का संबंध पुराना लगता है।

विराट कोहली के साथ अफ़ेयर के लिए चर्चा में रहने वाली अनुष्का का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है। इन दोनों की मुलाक़ात लंदन में हुई थी। नजदीकी सूत्र के मुताबिक़, इन दोनों के बीच काफ़ी अच्छी केमेस्ट्री थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा है नाम खबरों के मुताबिक़ अनुष्का का अफ़ेयर शाहिद कपूर के साथ भी रह चुका है। ख़बरें आई थी कि इमरान खान की फ़िल्म “मेरे ब्रदर की दुल्हन” की सक्सेस पार्टी में शाहिद और अनुष्का एक दूसरे को किस करते हुए पकड़े गए थे।

इसके पहले अनुष्का और शाहिद ने फ़िल्म ‘बदमाश कंपनी’ में काम किया था। अर्जुन व अनुष्का के नाम से भी गर्म रहा है बाज़ार अनुष्का का नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। कहा तो ये भी जाता था कि ये दोनों छुप-छुप कर यशराज स्टूडियो जाया करते थे। हालांकि इन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। विराट-अनुष्का की जोड़ी से तो सभी परिचित हैं इनके बारे में क्या कहें? विराट और अनुष्का का अफ़ेयर तो जगजाहिर है। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने स्वीकार भी कर लिया है।

देखें विडियो –

दोनों को डेट करते हुए काफ़ी समय हो गया है। कब करेंगे शादी? ख़ैर! अनुष्का के चाहे जितने लोगों के साथ नाम क्यों ना जुड़े हों, लेकिन विराट के साथ उनका रिश्ता बहुत मजबूत है। इन दोनों को बॉलीवुड और क्रिकेट का परफेक्ट मेल कहा जाता है। इन दोनों के फैंस को इनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इनके फैंस का ये इंतज़ार कब ख़त्म होता है।

 
 
Back to top button