हो जाएं सावधान: जान लें सेहत के लिए कितना हानिकारक हैं तरबूज

रसीले और मीठे तरबूज़ की स्लाइसेस, गर्मियों की उमस से राहत दिलाती हैं। तरबूज़ गर्मियों के सीज़न में घर-घर में खाया जाता है। कुछ लोग जहां इसे स्‍लाइस में खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसका ज्‍यूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लोग भले ही गर्मियों में खुश होकर इस फल का स्वाद लेते हैं लेकिन इस फल को खाने के अपने फायदे और नुकसान भी हैँ। यही नहीं तरबूज़ खाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इसके सेवन का सही समय है या नहीं।

जी हां, कुछ ऐसी स्थितियां और समय ऐसे होते हैं जब तरबूज़ खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। 

– तरबूज पोटैशियम और पोषक तत्वों से भरा होता हैं, जो हमारे गुर्दों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन रात में इसका सेवन पाचन क्रिया के अनुकूल नहीं होता।

  – तरबूज को रात में खाने से पेट की आंतों में दर्द और अन्य बीमारियां हो सकती हैं, जिससे आपका पेट अगले दिन खराब हो सकता है।

– तरबूज में मीठे की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसका रात में सेवन करने से ये मोटापा बढ़ सकता है।

 – वहीं इसे ज्यादा खाने से भी नसों, मांसपेशियों और गुर्दे में प्रॉब्लम हो सकती है। 

– प्रगनेंसी के दौरान ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं में डाइबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान तरबूज न खाएं तो ही बेहतर है। 

– तरबूज में भारी मात्रा में पोटेशियम होता है जिसके ज्यादा सेवन से हार्ट की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाता है।- इसमें लाइकोपिन होता है। इसके ज्यादा सेवन से मतली, सूजन, दस्त, उल्टी, अपच और गैस की समस्या हो सकती है।

 – दमा के मरीजों को तरबूज का रस नहीं पीना चाहिए। 

Back to top button