सावधान: नजरअंदाज न करें नींद न आने की समस्या, हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार

आज के समय में डायबिटीज अपने पैर बड़ी आसानी से पसार रही हैं क्योंकि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल असंतुलित हो गई हैं जिससे व्यक्ति को इसका शिकार बनाना आसान हो जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि डायबिटीज की बीमारी के कारणों का समय रहते पता लगाया जाए और इनसे बचा जाए। अगर आपको कम नींद आती है या फिर नींद न आने की समस्या है तो इसे कतई भी नजरअंदाज न करें क्योंकि इसकी वजह से आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। यह खुलासा एक रिसर्च की रिपोर्ट में हुआ हैं।

अगर आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है तो किडनी फेल होने का जोखिम बना रहता है। इस अध्ययन के लिए लोगों से एक हफ्ते तक सिर्फ चार घंटे की नींद लेने के लिए कहा गया और उसके बाद देखा गया कि उनके शरीर का ग्लूकोज सहिष्णुता का स्तर 40 फीसदी तक गिर गया। ग्लूकोज के स्तर में इतनी गिरावट का अर्थ था कि उन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होने लगी थी। इससे निष्कर्श निकाला गया कि अनिंद्रा की वजह से डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। यह अध्ययन जापान में हुआ।

इसे भी पढ़ें: खांसी-जुकाम ने कर दिया बेहाल तो अपनाये ये घरेलू नुस्खा

ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज है उनको भरपूर नींद लेने का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि उनके शरीर के ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहे। दरअसल, अगर आपको सेहतमंद रहना है तो भरपूर नींद लेनी चाहिए। प्रयाप्त नींद न लेने की वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। हमारा मन काम में नहीं लगता है और दिनभर आलस बना रहता है। ये ही वजह है कि डॉक्टर भी कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।

इससे पहले भी कम नींद को लेकर कई शोध हुए हैं। इनमें से एक शोध में यहां तक कहा गया था कि अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह शोध नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया था।

शोधकर्ताओं ने बताया था कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। शोध में 104 पुरुषों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 34 से 36 साल के बीच थी। इसके अलावा, कम नींद लेने से आपको मानसिक समस्या भी हो सकती है।
Back to top button