आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं बथुआ, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ जाता है। मेथीपालक के साथ-साथ बथुआ सर्दियों में बहुत लाभदायक और लोकप्रिय होता है। बथुआ एक हरा साग है जिसका सेवन सर्दियों में बहुत लाभकारी है। बथुआ की खेती आलू के साथ ही होती है। इसके सेवन के भी कई तरीके हैं जैसे बथुआ के परांठेबथुआ का रायताबथुए की सब्जी इत्यादि।

 

स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है बथुआ

1. अमीनो एसिड से भरपूर:

 

बथुआ के पत्तों का सेवन उनके अमीनो एसिड की उच्च स्तर के लिए किया जाता हैजो कोशिका निर्माण और कोशिकाओं की मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण है। अमीनो एसिड शरीर की मरम्मत के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

2. फाइबर से भरपूर:

बथुआ सर्दियों का हरा पत्तेदार साग है जो फाइबर का समृद्ध स्रोत है। पेट संबंधी सभी समस्याओं के लिए बथुआ बहुत फायदेमंद है।

 

3. कैलोरी में कम है:

सभी हरी सब्जियों की तरहबथुआ कैलोरी में बहुत कम है और अगर कोई अपना वजन कम करना चाहता हैतो इसका सेवन किया जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। यूएसडीए के आंकड़ों के अनुसार, 100 ग्राम बथुए में सिर्फ 43 कैलोरी होती है।

 

4. सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है:

बथुआ कैल्शियमपोटेशियममैग्नीशियम और विटामिन एसी और बी 6 से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व बथुआ को उल्लेखनीय रूप से पौष्टिक और सर्दियों में आवश्यक आहार बनाते हैं।

Back to top button