बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 7% तक टूटे शेयर्स, छुआ 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर

नई दिल्ली। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के शेयर्स में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी है। बीओएम का काउंटर सात फीसद तक की गिरावट के साथ 52 हफ्तों के निम्नतम स्तर पर आ गया है। शेयर्स में गिरावट का कारण बैंक के मौजूदा और पूर्व सीएमडी की धोखाधड़ी ममाले में गिरफ्तारी है।बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 7% तक टूटे शेयर्स, छुआ 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर बीओएम की कमजोर शुरुआत हुई थी। इसके बाद यह 7.20 फीसद गिरकर 12.50 रुपये के स्तर पर आ गया। बैंक के शेयर्स का यह 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का काउंटर 7.11 फीसद लुढ़क कर 12.40 का 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर छुआ।

क्या है पूरा मामला

पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ रवींद्र पी मराठे को 3,000 करोड़ रुपये के फर्जी लोन मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पुणे के डीएसके ग्रुप को नियमों को ताक पर रखकर लोन दिया था।

आर्थिक अपराध शाखा ने रवींद्र मराठे के साथ ही बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र गुप्ता और जोनल मैनेजर नित्यानंद देशपांडे को अहमदाबाद से और पूर्व सीएमडी सुशील मुहनोत को जयपुर से हिरासत में लिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र 83 वर्ष पुराना सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा डीएस कुलकर्णी ग्रुप के दो अन्य अधिकारी चार्टेट अकाउंटेंट सुनील घाटपांडे और वीपी इंजीनियरिंग राजीव नेवास्कर को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। मराठे को इस आरोप के आधार पर गिरफ्तार किया गया है कि उन्होंने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए शेल कंपनियों को लोन आवंटित किया है।

कैसा है बीएसई पर प्रदर्शन

बीएसई पर करीब 2.45 बजे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर्स 3.93 फीसद की गिरावट के साथ 12.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का निम्नतम स्तर ही 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर रहा है, जो कि 12.50 रुपये था। वहीं, दिन का उच्चतम 13.16 और 52 हफ्तों का उच्चतम 30.25 का स्तर रहा है।

Back to top button