बउआ तेजस्वी जी, आप कितना खाते हैं, घटोत्कच हैं क्या: JDU

पटना। जदयू नेता नीरज कुमार ने ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष से पूछा है कि बउआ जी क्या खाते हैं? घटोत्कच हैं क्या आपके बेंगलुरु यात्रा में एक दिन के होटल का खर्च एक लाख से ज्यादा का आया है, जनता को बताइए कि इतना खर्च किसलिए? क्या खाये थे?  

दरअसल आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव पर बेंगलुरू के एक होटल में 24 घंटे रहने का खर्च एक लाख दो हजार चार सौ रुपए का आया है। बता दें कि तेजस्वी यादव कुछ महीने पहले एचडी कुमार स्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने बंगलुरू गए थे। इस दौरान पैसों की हुई यूं बर्बादी पर जदयू ने तेजस्वी पर तंज कसा है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि एक दिन में घटोत्कच की तरह खाए-पिए में एक लाख से जादा खर्चा करिेए देल तो हिसाबवो तो ई बिहार के जनतवन के बता द। अरे का होखी? तोहार हकीकत जान जईहन का? बउआ एतना में त केकरो बेटी के शादी हो जाइत।

गौरतलब है कि कर्नाटक में विपक्षी एकता के प्रदर्शन को लेकर देश भर से भाजपा विरोधी दिग्गज जुटे हुए थे। इन नेताओं को बंगलुरू के मंहगें होटल की सेवाएं दी गयी थी। इस दौरान पानी की तरह पैसे खर्च किए जाने पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से नेताओं की चुटकियां ले रहे हैं।

इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर सर्वाधिक 8 लाख 72 हजार 485 रुपये खर्च किए गए। जबकि ममता बनर्जी पर खर्च हुए रुपए का ब्यौरा अब तक नहीं आया है।

Back to top button