24 को अटल जी की अस्थियों का होगा प्रदेश भर की सभी नदियों में विर्सजन

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को उनके कर्मक्षेत्र में आएंगी। अमौसी एयरपोर्ट से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अगुआई में उनकी अस्थि कलश यात्रा करीब डेढ़ दर्जन प्रमुख चौराहों और क्षेत्रों से गुजरते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचेगी। यहां आयोजित सभा में अटल को लखनऊ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।24 को अटल जी की अस्थियों का होगा प्रदेश भर की सभी नदियों में विर्सजन

फिर गोमती नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन होगा।भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा और अस्थि विसर्जन की तैयारी को अंतिम रूप दिया। आयोजन के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविंद नारायण शुक्ल और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सुबह 11 बजे अस्थि कलश लेकर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आएंगे। एयरपोर्ट पर अस्थि कलश पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। अटल का अस्थि कलश एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक आएगा। इस दौरान यात्रा पर लोग पुष्प अर्पित करेंगे।

24 व 25 अगस्त को प्रमुख नदियों में की जाएंगी अस्थियां विसर्जित

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इसके लिए मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को अधिकृत किया है। शुक्रवार, 24 अगस्त को सुबह नौ बजे भाजपा मुख्यालय से 16 अस्थि कलश रवाना किये जाएंगे। प्रदेश सरकार के एक मंत्री और एक प्रदेश संगठन के पदाधिकारी इसे लेकर जाएंगे। करीबी क्षेत्रों में शुक्रवार को ही और दूरस्थ की नदियों में शनिवार को अस्थि विसर्जन होगा।

डॉ. पांडेय ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ से गोरखपुर राजघाट राप्ती नदी तक अस्थि कलश को राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह लेकर जायेंगे। अस्थि कलश शनिवार को गोरखपुर पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अस्थियां विसर्जित होंगी। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। लखनऊ से वाराणसी में गंगा नदी में अस्थि कलश राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य लेकर जायेंगे। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में गंगा नदी में विसर्जन होगा।

इलाहाबाद में संगम में विसर्जन के लिए कलश ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य जाएंगे जहां शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगुआई में विसर्जन होगा। अयोध्या-सरयू नदी के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ कलश लेकर जायेंगे, जहां शुक्रवार को ही उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल की मौजूदगी में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

झांसी-बेतवा नदी में विसर्जन के लिए कलश लेकर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल जाएंगे जहां शनिवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी की उपस्थिति में विसर्जन होगा। बिठूर-कानपुर में गंगा नदी में विसर्जन को कलश लेकर राज्यमंत्री मोहसिन रजा व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी जायेंगे। शुक्रवार को ही संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की उपस्थिति में अस्थियों का विसर्जन होगा।

चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी में विसर्जन को अस्थि कलश लेकर राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’ व प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक जायेंगे। जहां शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में विसर्जन होगा। गढमुक्तेश्वर-ब्रज घाट गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन को कलश लेकर राज्यमंत्री अतुल गर्ग व पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चौधरी जायेंगे। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व खेल मंत्री चेतन चौहान अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मुरादाबाद में रामगंगा नदी के लिए कलश लेकर राज्यमंत्री भूपेन्द्र चौधरी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर जायेंगे। शनिवार को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा व राज्यमंत्री गुलाबो देवी की उपस्थिति में विसर्जन होगा। लखनऊ से सोरो (कांसगंज) में अस्थियों के विसर्जन को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व मंत्री धर्मवीर प्रजापति जायेंगे। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। बरेली-रामगंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा जायेंगे। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण अस्थियां विसर्जित कराएंगे। लखनऊ से सहारनपुर-सरसावां यमुना नदी में विसर्जन के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी जायेंगे।

शनिवार को वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अस्थियों का विसर्जन कराएंगे। लखनऊ से आजमगढ़-तमसा नदी में विसर्जन को कलश लेकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी व प्रदेश मंत्री संजय राय जायेंगे। केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा और प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान की उपस्थिति में अस्थियां विसर्जित होंगी। लखनऊ से बस्ती-अमहट घाट कुआनो नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर राज्यमंत्री सुरेश पासी व पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी जायेंगे।

शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह की विसर्जन होगा। मीरजापुर में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु कलश लेकर 24 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर व पार्टी के प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल जायेंगे। शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह अस्थि विसर्जन के समय उपस्थित रहेंगे। लखनऊ से बलरामपुर-राप्ती नदी के लिए सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी कलश लेकर जायेंगे। बलरामपुर में शुक्रवार को ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की उपस्थिति में अस्थि विसर्जन होगा।

Back to top button