पति के साथ बर्थडे पार्टी में कुछ इस अंदाज में नजर आई दिव्यांका

टीवी इंडस्ट्री की दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रियल लाइफ जोड़ी की लोकप्रियता कम नहीं हैं। इनकी फैन फॉलोइंग इस बात से पता चलती है कि दोनों के सोशल मीडिया पर कोई वीडियो या फोटो अपलोड होता है तो उसे देखने की लिए लोग उमड़ पड़ते हैं। बर्थडे पार्टी

अब दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बर्थ डे पार्टी में दोनों डांस करते हुए दिख रहे हैं।

फैन पेज पर शेयर हुए वीडियो में वे ‘तेनू सूट सूट करदा’ और ‘लंदन ठुमकदा’ पर नाच रहे हैं। उनका पार्टी मूड देखकर लोगों को मजा आ गया। डांस के दौरान दिव्यांका और विवेक के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वे उनके मैनेजर आर्यन कक्कड़ के जन्मदिन का सेलिब्रेशन कर रहे थे।

ये दिल आशिकाना का ये हीरो, गायब होने के बाद अब दिखने लगा है कुछ ऐसा…

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने पिछले साल 8 जुलाई को शादी की थी। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ के विनर भी रहे हैं।

 

Back to top button