आर्मी चीफ बिपिन रावत ने प्रशिक्षु IASअधिकारियों को दी ये सलाह

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था और सेना में मजबूत समन्वय बना रहना चाहिए। जिससे देश विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने प्रशिक्षु और सेवारत अधिकारियों को देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षु आइएएस की ओर से पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। 

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने प्रशिक्षु IASअधिकारियों को दी ये सलाह

सेना प्रमुख शुक्रवार सुबह पौने दस बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से मसूरी पहुंचे। अकादमी में प्रशिक्षणरत आइएएस अधिकारियों से सेना प्रमुख रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु व सेवारत अधिकारियों से अपने जीवन के विभिन्न अनुभव साझा किए। इसके बाद सेना प्रमुख ने सेंट जॉर्ज कॉलेज के छात्रों को भी संबोधित किया। 

वापस लौटते हुए सेंट जॉर्ज कॉलेज हेलीपैड पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा और पुलिस सेवा अधिकारियों के साथ संवाद करने और उनसे मिलने का उन्हें मौका मिला, जिससे वो बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। 

 
Back to top button