अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जान लें

इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। खबर है कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग है जो इटली में होगी। फिलहाल अनुष्का और विराट ने इस पर चुप्पी साध रखी है। 
 अनुष्का-विराट की शादी को लेकर पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जान लेंएक लीडिंग वेबसाइट की खबर के अनुसार, अनुष्का के पिता ने बदरीनाथ टॉवर में रह रहे अपने पड़ोसियों को इनविटेशन कार्ड दिया है। खबर के मुताबिक, पड़ोसी इटली तो नहीं जा पाएंगे लेकिन अनुष्का के पिता से कहा है कि वो शादी की अपडेट देते रहें।
 
बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी की तारीख 12 दिसंबर को तय हुई है। सभी रस्में इटली में होंगी। गुरुवार को देर रात अनुष्का को पिता अजय कुमार शर्मा, मां अशिमा और भाई कर्णेश शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। साथ में शर्मा परिवार के फैमिली पंडित भी थे।
 

 

पिछले साल ये खबर आई ‌थी कि विराट और अनुष्का ने उत्तराखंड में रोका सेरेमनी की थी। उस समय भी शर्मा फैमिली के पंडित वहां मौजूद थे। हाल ही में जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी में विराट और अनुष्का डांस करते देखे गए ‌थे।
 खबर ये भी है कि इटली के मिलान शहर में दोनों की शादी के बाद 21 दिसंबर को रिसेप्‍शन होगा। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी।  बता दें कि दोनों साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी।

 
Back to top button