लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली लड़की प्रियदर्शनी यादव का एक और वीडियो हुआ वायरल, यहां भी…

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली लड़की प्रियदर्शनी यादव का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें वह अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा कर रही है। वह अपने पड़ोसी के गेट के काले रंग पर सवाल उठा रही हैं और उसे बदलने के लिए कह रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियदर्शनी भीड़ के बीच जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रही है कि इन पड़ोसियों की वजह से पूरी कॉलोनी को खतरा है। इनके गेट का कलर ब्लैक होने की वजह से यहां इंटरनेशनल ड्रोन घूमते रहते हैं। ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने भी लगते हैं।

पुलिसकर्मी से भी उलझी

इस वीडियो में पुलिसकर्मी की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो प्रियदर्शिनी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके जवाब में प्रियदर्शनी पुलिस से भी कहती हैं कि आप अपने गेट को काला नहीं पेंट करा सकते, आप इन्हें ऑर्डर दीजिए। वीडियो में प्रियदर्शिनी यादव अपने पड़ोसियों पर गालियां देनें और मारने की धमकी देने के आरोप लगा रही है। इस पर पुलिसकर्मी उन्हें समझाते हुए घर जाने को कहते हैं और पूरा मामला हैंडल करने का आश्वासन भी देते हैं।

https://twitter.com/FacktChecker/status/1423213016342962176?

लोगों ने कहा- दिमाग का इलाज कराओ

प्रियदर्शिनी यादव का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उसे दिमाग का इलाज कराने की भी सलाह दी है। इसके अलावा भी प्रियदर्शनी के कई विडियो चर्चा में हैं, जिनमें वो इस विवाद पर अपनी सफाई दे रही है। इन वीडियो पर भी लोग उसका मजाक बना रहे हैं।

क्या है मामला

लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली प्रियदर्शनी जब सड़क पार कर रही थी, तब उसकी टक्कर एक कार से होते-होते रह गई थी। इसके बाद लड़की ने कार के ड्राइवर को जमकर थप्पड़ मारे थे और उसका फोन तोड़ दिया था। इसके बाद ड्राइवर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं जब थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ तो कैब ड्राइवर की शिकायत पर लड़की के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button