संजीदा शेख का एक और बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर हो रहा काफी वायरल

टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख पिछले दो दशकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पर आजकल वो स्क्रिन से ज्यादा सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। संजीदा आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस के होश उड़ाती हैं। वहीं फैंस को भी संजीदा के लेटेस्ट अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच संजीदा का एक और बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजीदा की हॉटनेस देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं।

संजीदा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजीदा का बेडरूम नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में पलक तिवारी और हार्डी संधू का गाना बिजली-बिजली चल रहा है। संजीदा बेहद बोल्ड अंदाज में अपनी हील्स बांध रही हैं। इस दौरान उन्होंने महरून कलर का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है। वीडियो में उनके टोंड लेग बहुत आकर्षक लग रहे हैं।

पिछले दिनों संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आप वो एंब्रॉयडरी ब्रालेट पहन शीशे के सामने दिए बोल्ड पोज देती नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब संजीदा शीशे को देखकर अपने बाल संवारती नजर आती हैं उसी दौरान उनकी बेटी भी उसमें दिखाई देती हैं। इस वीडियो को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

आपको बता दें के हाल ही में संजीदा शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया ​था। एक्ट्रेस का ये वीडियो महज कुछ सेकेंड का था। इस वीडियो में संजीदा पर्पल कलर की बैकलेस ब्रालेट में हॉट एक्सप्रेशन देती नजर आ रहीं थीं। इस वीडियो को कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिले हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नरज आ रहे हैं।

Back to top button