अनिल विज ने राहुल गाँधी को बताया निपाह वायरस और कहा- संपर्क में आने वाली पार्टी खत्‍म हो जाएगी

चंडीगढ़। अपने विवादित व अजीबो गरीब बयानाें से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर इसी तरह का बयान दिया है। विज ने इस बार कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। विज ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए निपाह वायरस की तरह हैं। वह जिस पार्टी के संपर्क में आएंगे उसे समाप्‍त कर देंगे।अनिल विज ने राहुल गाँधी को बताया निपाह वायरस और कहा- संपर्क में आने वाली पार्टी खत्‍म हो जाएगी

विज इससे पहले भी राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं। इससे पहले उन्‍होंने राहुल गांधी को उनके ननिहाल को लेकर ताना दिया था। अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी निपाह वायरस के समान हैं। वह जिस पार्टी में संपर्क में आएंगे, वह समाप्त हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को लगभग समाप्‍त कर ही दिया है, अब अपने संपर्क में आने वाली पार्टियों का ऐस ही हाल करेंगे।

अनिल विज ने कहा कि अभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं और राहुल गांधी की कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में हैं, लेकिन वे खुद समाप्त हो जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरे्रद्र मोदी की सुनामी चल रही है और इसमें कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां बह जाएंगी।

पहले भी राहुल गांधी पर करते रहे हैं जुबानी हमला

अनिल विज इससे पहले भी को राहुल गांधी पर हमला करते रहे है। विज ने एक बार ट्वीट कर कहा था कि राहुल गांधी दिमाग से बिल्कुल खाली हो गए हैं। राहुल नानी के घर गए थे लेकिन वहां जाकर भी उनका दिमाग ठीक नहीं हुआ।

विज अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर राहुल गांधी के बयान से नाराज थे और इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह ट्वीट किए थे-

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘राहुल गांधी का तो नानी के घर जाकर भी दिमाग ठीक नहीं हुआ।’ विज यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने इसके बाद एक आैर ट्वीट किया और इसमें लिखा कि ‘ हिंदुस्तान उम्मीद कर रहा था कि नानी के घर जाकर वह बुद्धि लेकर आएंगे लेकिन लगता है कि वहां से खाली हाथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

विज ने उस समय यह ट्वीट किया था –

मनमोहन सिंह पर भी साधा था निशाना

इससे पहले अनिल विज ने कर्नाटक विधानसभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था।  विज ने कहा था कि कर्नाटक चुनाव में राहुल गांधी को फेल होता देख अब कांग्रेस की ओर से मनमोहन सिंह जैसे थके हुए इंजन को प्रचार में लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन अपने शासन के समय में कुछ नहीं बोले, लेकिन अब बोल रहे हैं। इसका कोई नतीजा नहीं निकलने वाला है।

विज ने मनमोहन सिंह को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी थी। विज ने मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्‍पणी को लेकर निशाना साधा था।  इसके साथ ही विज ने कहा था कि राहुल गांधी आजकल सर्कस कर रहे हैं, जो कभी साइकिल पर चढ़ जाते हैं तो कभी उनका जहाज डगमगा जाता है।

Back to top button