सोनम की मेहंदी सेरेमनी में अनिल कपूर ने इस अभिनेत्री के साथ किया ‘झक्कास’ डांस, देखे वीडियो

सोमवार रात सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।सोनम की मेहंदी सेरेमनी में अनिल कपूर ने इस अभिनेत्री के साथ किया 'झक्कास' डांस, देखे वीडियो

अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ने जमकर डांस किए। यह जोड़ी अंग्रेजी गानों पर थिरकती नजर आ रही है।अनिल कपूर ने न सिर्फ शिल्पा के साथ बल्कि करण जौहर के साथ भी खूब ठुमके लगाए। एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अनिल इसमें झक्कास अंदाज में नाच रहे हैं।

सोनम और आनंद की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। शादी के बाद 8 मई की शाम मुंबई के लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

इससे पहले दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ‘कपूर और आहूजा परिवार को सोनम व आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है। शादी आठ मई को मुंबई में होगी चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद और प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।’

Back to top button