CM योगी सहित 20 से अधिक मंत्री के साथ आज आगरा का दौरा करेंगे अमित शाह

आगरा। आगामी लोकसभा चुनाव पर सभी की नजरें हैं। बृज क्षेत्र में स्थिति क्या रहेगी? क्या हैं चुनौतियां? क्या हैं कमजोरियां? इन सब का जायजा लेेकर चुनाव में विजय हासिल करने का मंत्र देने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को ताजनगरी में रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और करीब 20 मंत्री भी दिनभर यहां रहेंगे।CM योगी सहित 20 से अधिक मंत्री के साथ आज आगरा का दौरा करेंगे अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सुबह प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद होटल उत्कर्ष विलास में संगठनात्मक बैठकों का दौर चलेगा। शाम साढ़े चार बजे सूरसदन में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को शाह संबोधित करेंगे। वे सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही आगामी विकास का खाका भी प्रस्तुत करेंगे। सीएम योगी के साथ ही पार्टी के कई दूसरे दिग्गज भी उनके साथ रहेंगे।

Back to top button