UP में आज अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का करेंगे समापन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज मेरठ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। कल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस दो दिनी कार्यसमिति का उद्घाटन किया था।UP में आज अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का करेंगे समापन

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र की अध्यक्षता करने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोपहर में मेरठ पहुंचेंगे। वह सड़क मार्ग से शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12.30 बजे 2.00 बजे तक समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। यहां लंच के बाद होटल में प्रदेश के सभी सांसद और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों के लिए लक्ष्य दे सकते हैं। इसके बाद अमित शाह करीब छह बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय इनके अलावा जिलाध्यक्ष-जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। 

राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अमित शाह देंगे मंत्र

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन की कार्यवाही सुबह नौ बजे से मातादीन वाल्मीकि परिसर में शुरू हुई। नौ से 10 बजे तक सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक हुई। इसके बाद 10.30 बजे से राजनीतिक प्रस्तावों का सत्र शुरू हुआ। इस सत्र के बाद 12.30 बजे से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2019 के यूपी के रोडमैप के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को मंत्र देंगे। इसके बाद होटल ब्राउरा में सांसद और विधायकों की बैठक अमित शाह लेंगे।

न समझें कार्यकर्ताओं को एडजेस्ट किया

कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती, पदों के वितरण पर निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि किसी को नाराज न करें। कार्यकर्ताओं को समझाएं कि जिन्हें प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग में पद दिया गया है वे यह न समझें कि उन्हें एडजेस्ट किया गया है। उन्हें भी तमाम अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। 20 हजार कार्यकर्ताओं के लिए विशेष योजना बनी है।

Back to top button