अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरते हुए शिक्षामित्रों के लिए कही ये बात…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आयी तो महिलाओं को हर माह दो हजार रुपये पेंशन दिया जाएगा। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उनसे मिलने आयी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी समुदाय की हों, उनके साथ न्याय होना चाहिए।अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरते हुए शिक्षामित्रों के लिए कही ये बात...

भाजपा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा संकट में हैं। अखिलेश ने शिक्षामित्रों के मसले पर भी सरकार को घेरा। कहा कि हमने जिन शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार दिया था, उन्हें भाजपा ने आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। आंदोलन की बरसी पर महिला-पुरुष शिक्षामित्रों का केश त्यागना वस्तुत: भाजपा में विश्वास का भी त्याग है। शिक्षामित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी साथ हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्मादी भीड़ (मॉब लिंचिंग) द्वारा हत्या देश के लिए शर्मनाक है। सर्वोच्च न्यायालय ने इसे लोकतंत्र के लिये खतरा बताया है और केंद्र सरकार को कड़े कानून बनाने के लिए निर्देशित किया है। भाजपा शासन में सामाजिक दूरी बढ़ रही है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व एसआरएस यादव, नरेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह उपस्थित थे।

ट्वीट कर फूलन को किया नमन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को फूलन देवी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने उन्हें व उनकी सांसद पत्नी डिंपल को आर्शीवाद देते हुए फूलन देवी की एक तस्वीर भी शेयर की। अखिलेश ने लिखा कि ‘फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन। अगर हर स्त्री को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिले तो उनके चेहरों पर भी सच्ची मुस्कान आ सकेगी। 

Back to top button