ऐश्वर्या राय के घर फिर गूंजी शहनाई, अभिषेक के बिना आराध्या और माँ ने कुछ ऐसे की मस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ देखी गईं। रेड कलर की ड्रेस में दोनों बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि आखिर कहां गई थीं ऐश्वर्या और आराध्या।

ऐश्वर्या राय के घर फिर गूंजी शहनाई, अभिषेक के बिना आराध्या और माँ ने कुछ ऐसे की मस्ती जी हां, ऐश्वर्या अपने कजन भाई प्रज्वल की शादी को अटेंड करने मंगलौर पहुंची थीं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय भी मौजूद थीं।

ऐश्वर्या के अंकल उदय कुमार शेट्टी के बेटे प्रज्वल हैं। उनकी शादी मंगलौर के टीएमए पाई कंवेंशन हॉल में हुई। इंस्टाग्राम पर इस शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में ऐश्वर्या और बेटी आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी थी जिस पर एंब्रॉयडरी का खूबसूरत काम किया गया था।शादी से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां कैमरे को देखकर आराध्या ने भी पोज दिया।

आराध्या को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे अभी से वो कैमरे के सामने सहज हो गई हैं। इस दौरान आराध्या ने फ्लोरल ड्रेस पहनी थी और हाथ में गुलाब का फूल ले रखा था। वहीं ऐश्वर्या कैजुअल लुक में थीं। उन्होंने जींस और ग्रे कलर की टी शर्ट पहन रखी थी।
 

 

Back to top button