जान से मारने की धमकी देकर वर्षों तक पड़ोसी महिला से रता रहा दुष्कर्म

यमुनानगर। एक महिला ने व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उधर, रादौरी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई।

जान से मारने की धमकी देकर वर्षों तक पड़ोसी महिला से रता रहा दुष्कर्म जोगिंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय महिला के मुताबिक बात 2009 की है। वह किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कर्ण उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

महिला के मुताबिक इसके बाद कर्ण अक्सर उसे अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। महिला उसकी धमकी के कारण किसी से कुछ बता नहीं पाई, लेकिन अब उसने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। महिला ने कर्ण से खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। बहरला, पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित कर्ण के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। गांव रादौरी निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम वो करीब वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का सुनील उनके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित सुनील के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

Back to top button