पत्नी के विरोध करने पर बहन बनाकर पराई महिला को घर लाया पति, उसके बाद फिर किया ऐसा काम….

आगरा के टेड़ी बगिया निवासी युवती ने महिला थाने में दस्तक देकर तीन माह पूर्व पति द्वारा दूसरा निकाह किए जाने और विरोध का दबाने के लिए घर में कैद किए जाने का आरोप लगाया है। 

पत्नी के विरोध करने पर बहन बनाकर पराई महिला को घर लाया पति, उसके बाद फिर किया ऐसा काम....युवती ने पुलिस को बताया कि 15 साल उसकी शादी को हो गए हैं। चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी शादी के उम्र होने वाली है। तीन माह पूर्व पति ने दूजा निकाह कर लिया। 

निकाह को रोक नहीं पाऊं, इसलिए उसे घर में कैद रखा। कहा कि पति दूसरी युवती को बहन बनाकर घर में लाया था, बाद में उससे संबंध बनाए और निकाह कर लिया। 
वहीं युवक ने बताया कि पत्नी की मर्जी से दूसरा निकाह हुआ है। निकाह में वह भी शामिल हुई थी। इमाम के सामने पत्नी ने दूजा निकाह कराने की मंजूरी भी दी थी। 

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद पुलिस ने युवक से दूसरा निकाह करने की फोटो और इसके अलावा निकाहनामा मंगवाया है। 

 
 
Back to top button